कौन्दकेरा के 12 विद्यार्थियों को राज्यपाल पुरस्कार और 12वीं बोर्ड में 10 अंक बोनस - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कौन्दकेरा के 12 विद्यार्थियों को राज्यपाल पुरस्कार और 12वीं बोर्ड में 10 अंक बोनस

 कौन्दकेरा के 12 विद्यार्थियों को राज्यपाल पुरस्कार और  12वीं बोर्ड में 10 अंक बोनस




राजिम 

  ग्राम कौन्दकेरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कक्षा 12वीं में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थी- पलक निषाद, नीतू साहू, दीक्षासाहू, रूपा धृतलहरें, नोमेश्वरी निषाद उमानिषाद वेदकुमारी पूर्णिमा साहू देवमणि साहू टंकेश्वर ,अनीश साहू, नुर्मेंद्र सिन्हा को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित  किए जाएंगे और माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 अंक बोनस प्रदान किया जाएगा यह सभी विद्यार्थी की स्काउट गाइड के क्षेत्र में कठिनतम राज्यपाल परीक्षा उत्तीर्ण किए हैं विद्यार्थियों के उक्त गतिविधियों को इस मुकाम तक पहुंचाने में  व्याख्याता दुष्यंतकुमार वर्मा की महती भूमिका रही है  साथ ही व्यायाम शिक्षक हरिश्चंद्र निषाद और रेंजर अंजू डेकर  व्याख्याता का विशेष योगदान होता है 

शिक्षक दुष्यंत कुमार एडवांस स्काउट मास्टर एवं इको क्लब के प्रभारी है समय-समय पर स्काउट गाइड और चित्रकला की कक्षाएं संचालित करते हैं बच्चों के कला एवं प्रतिभाओं को निखारने में हमेशा सक्रिय रहते हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी स्काउट गाइड का प्रशिक्षण प्रदान करते हैं वर्माजी के माध्यम से राज्य पुरस्कार के लिए चयनित स्काउट गाइड के बच्चें सेवा कार्य सामाजिक सर्वेक्षण, प्याऊ निर्माण ,कोरोना जागरूकता अभियान, प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य की जानकारी हाथधुलाई की जानकारी स्वच्छता की जानकारी जनमानस तक पहुंचा रहे हैं। यह सभी प्रशिक्षित विद्यार्थी स्काउट गाइड के नियम प्रतिज्ञा एवं संबंधित विभिन्न कार्य जैसे रस्सी बंधन गांठ फांस दिशा ज्ञान ,प्राथमिक उपचार, वन विद्या (हाइक), सिटी के संकेत, हाथ के संकेत अनुमान लगाना, बीपी सिक्स ,पायनियर, ध्वजारोहण एवं  आदि गतिविधियों में कुशलता हासिल किए हैं उक्त कार्य हेतु समय-समय पर स्काउट जिला सचिव गरियाबंद  रोमन साहू ,स्काउट डीओसी आशीष साहू गाइड डीओसी सीमा साहू का मार्गदर्शन मिलता रहता है

 राज्यपाल पुरस्कार हेतु चयनित विद्यार्थियों को और  माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं में दस अंक बोनस मिलने की खुशी में विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य श्री एमआर रात्रे,  मुन्नालाल देवदास राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधान पाठक ने सभी बच्चों और शिक्षकों को बधाई दी। सरपंच गणेश डहरिया, उपसरपंच संतोष साहू ,विधायक प्रतिनिधि हेमू साहू ,भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू , शाला समिति अध्यक्ष  विष्णु टण्डन , अरविन्द चौहान आदि ने सभी होनहार बच्चों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रदान की है विद्यालय परिवार,और ग्रामवासियों में हर्ष व्याप्त है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads