जंगल मे मृत अवस्था मे मिला तेंदुए का शव...दो तेंदुए के लड़ाई में एक मौत...
जंगल मे मृत अवस्था मे मिला तेंदुए का शव...दो तेंदुए के लड़ाई में एक मौत...
जयलाल प्रजापति /नगरी ...
धमतरी वन मंडल के नगरी रेंज में एक तेंदुए की मौत की खबर है... दलदली गांव कर कक्ष क्रमांक 295 में तालाब के किनारे एक मादा तेंदुए की लाश बरामद की गई है.. मृत तेंदुए की उम्र 3 से 4 साल बताई जा रही है... वन विभाग के मुताबिक बीती रात मृत तेंदुए का किसी दूसरे तेंदुए से संघर्ष हुआ था... जिसमे एक कि मौत हो गई है.. लाश तालाब कर पास मिली है जिससे ये अंदाज लगाया जा रहा है कि... जंगल के अंदर के जल स्तोत्र सुख चुके है इसलिए जंगली जानवर गाँवो के तालाबों में पानी पीने आ रहे है... अनुमान है कि दो तेंदुए एक साथ पानी पीने आये और उनके बीच संघर्ष हुआ होगा... बहरहाल क्योंकि तेंदुआ शेड्यूल-1 में आता है इसलिए तीन डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया है, इसके बाद शव को नियम के अनुसार जला दिया गया है, आपको बता दे कि नगरी वन मंडल में तेंदुए और भालू की संख्या अच्छी खासी है ये जानवर अक्सर टेरिटरी के लिए भी आपस मे लड़ जाते है
