*सांकरा में खाद्य विभाग की दबिश--अल्टी पल्टी करते दो दुकानों में पकड़े गए दुकानदार*
*सांकरा में खाद्य विभाग की दबिश--अल्टी पल्टी करते दो दुकानों में पकड़े गए दुकानदार*
सुरेन्द्र जैन/ धरसीवा
शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने सांकरा में घरेलू गैस सिलेंडरों से प्राइवेट गैस सिलेंडरों में गैस की रिफिल करने वालों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की इस दौरान दो दुकानों में गैस भरते हुए दुकानदारों को पकड़ा गया है खाद्य विभाग की इस कार्यवाही से घरेलू गैस की कालाबाजारी एवं अल्टी पलटी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
खाद्य निरीक्षक श्रद्धा चौहान ने बताया कि लंबे घरेलू गैस से प्राइवेट सिलेंडरों में गैस ट्रांसफर करने वालों एवं घरेलू की कालाबाजारी करने वालो के खिलाफ खाद्य विभाग समय समय पर कार्यवाही करता रहता है सांकरा सिलतरा टाडा चरोदा आदि स्थानों पर इस अवैध कारोबार के खिलाफ कार्यवाही शुरू की गई है इसी के तहत शनिवार को सांकरा में चेकिंग के दौरान अनुज साहू जनरल स्टोर्स में खाद्यनिरीक्षक छत्रपाल देवांगन द्वारा 4 kg का गैस सिलेंडर लेकर ग्राहक बनकर रिफिलिंग करवाने हेतु गए जहां विक्रेता द्वारा 125 रुपए में 1kg गैस भरने की बात कही गई थोड़ी देर में खाद्य निरीक्षक श्रद्धा चौहान एवम विवेक मिश्रा भी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे, दुकान के अंदर कमरे से गैस की गंध आ रही थी, टीम द्वारा तत्काल अंदर जाकर देखा गया जहां 14.2 kg के सिलेंडर से 4 kg वाले सिलेंडर में बांसुरी नामक यंत्र से रिफिलिंग पाइप की मदद से गैस भरी जा रही थी, टीम द्वारा मौके से उक्त सामग्री की जब्ती बनाई गई एवम आवश्यक कागज़ी कार्यवाही की गई। सांकरा स्थित एक अन्य दुकान कुंदन साहू गैस रिपेयरिंग में मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश दी गई । दुकानदार कुंदन साहू मौके पर मौजूद नहीं थे उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई परंतु वे मौके पर उपस्थित नहीं हुए और अपना मोबाइल बंद कर दिया।
खाद्य विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर उन्हें बुलाया और अनुविभागीय अधिकारी से अनुमति प्राप्त करने के पश्चात पुलिस की मौजूदगी में कुंदन साहू के दुकान का ताला तोड़ा गया दुकान के पीछे स्थित गोदाम का ताला तोड़ा गया जहां से 1 नग घरेलू गैस सिलेंडर, 1 नग व्यवसायिक गैस सिलेंडर, बांसुरी नामक यंत्र एवम वजन मापक यंत्र बरामद किया गया।
*खतरनाक है अल्टी पलटी का अवैध कारोबार*
शहर के बीचोबीच रहवासी इलाके में इस प्रकार घरेलू सिलेंडर से प्राइवेट सिलेंडरों में गैस की अल्टी पलटी यानी अवैध रिफिलिंग का यह कारोबार बहुत खतरनाक है इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है ।
*कार्यवाही से हड़कंप लगा अंकुश*
खाद्य विभाग की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है रविवार को सांकरा में इसका प्रभावी असर देखने को मिला जो लोग प्राइवेट सिलेंडरों में 125 रुपये किलो में गैस रिफिल कराने आते थे और आसानी से गैस डलवाकर ले जाते थे वह भटकते दिखाई दिए और गैस रिफिल कराने जेके वीडियो हाल तो कोई सिलतरा व चरोदा की तरफ गए
खाद्य विभाग की टीम में सहायक खाद्य अधिकारी मनीष यादव, खाद्य निरीक्षक श्रीमती श्रद्धा चौहान, विवेक मिश्रा, छत्रपाल देवांगन एवम राकेश साहू शामिल थे।
