-टैंकर ने मारी बस को टक्कर 25 यात्री घायल 5 गंभीर - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

-टैंकर ने मारी बस को टक्कर 25 यात्री घायल 5 गंभीर

-टैंकर ने मारी बस को टक्कर 25 यात्री घायल 5 गंभीर



सुरेन्द्र जैन /धरसींवा 

तखतपुर बिलासपुर से रायपुर की ओर आ रही एक यात्री बस को सवारी उतारते समय तीव्र रफ्तार से आ रहे टैंकर ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी ओर बस को घसीटते हुए काफी दूरी तक ले गया जिससे बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए घायलों में 5 को गंभीर चोटें होने से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेकाहारा रायपुर भेजा गया है....






घटना उस समय हुई जब तिवरैया गांव के सामने सिक्स लाइन पर यात्री बस सवारी उतारने रुकी थी तभी पीछे से तीव्र रफ्तार से आ रहे टैंकर ने जोरदार टक्कर मारी इससे बस चालक का सर भी स्टेयरिंग से टकराकर फट गया और वह बेहोश हो गया......सूचना मिलते ही सभी को शहीद योगेंद्र शर्मा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ से 5 गंभीर को रायपुर मेकाहारा भेजा गया है घायलों में एक बुजुर्ग महिला का धरसीवा में ही इलाज जारी है



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads