कोयले में पत्थरों की मिलावट पुलिस ने लिया संज्ञान आरोपी को किया गिरफ्तार
कोयले में पत्थरों की मिलावट पुलिस ने लिया संज्ञान आरोपी को किया गिरफ्तार
सुरेन्द्र जैन /धरसींवा
दाल चावल आदि राशन में मिलावटखोरी के मामले तो अक्सर सामने आते रहे हैं लेकिन अब कोयले में भी पत्थरों की मिलावटखोरी के मामले सामने आने लगे हैं इससे उधोगपतियों को लाखों की चपत लग रही है ऐंसा ही एक मामला फिर एक बार सामने आया है.....दरअसल गोदावरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड का कोयला विशाखापटनम आंध्रप्रदेश से जय जगदीश ट्रांसपोर्ट के माध्यम से ट्रक से आया ट्रक चालक सद्दाम हुसैन कोयला भरा ट्रक लेकर फेक्ट्री पहुचा जहां लेब में उसकी जांच की गई तो कोयले में पत्थरों की मिलावटखोरी व निम्नस्तर का कोयला पाया गया....फेक्ट्री प्रबंधन ने मामले की रिपोर्ट पुलिस थाना धरसीवा में की....टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उसने लोभ में आकर मिलावट करना स्वीकार किया ट्रक को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.....इधर इस मामले में कंपनी प्रमुख विवेक अग्रवाल ने बताया कि कोयले में इस मिलावटखोरी से कंपनी को भारी आर्थिक क्षति होती है पत्थरों की मिलावट से मशीनों में खराबी आती है और उत्पादन कार्य ठप्प हो जाता है।
