छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज जिला गरियाबंद जिलापदाधिकारियो का शपथ ग्रहण सम्पन्न
छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज जिला गरियाबंद जिलापदाधिकारियो का शपथ ग्रहण सम्पन्न
छुरा
छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज जिला गरियाबंद के मनोनीत समस्त जिला पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण पावन धराधाम राजिम में संपन्न हुआ।समाज मे सभी वर्गों को समान अधिकार और सबकी सहभागिता के आधार पर निर्विरोध सभी जिला के पदाधिकारियों का छः परिक्षेत्र के समाज प्रमुखों के आपसी तालमेल से मनोनीत किया गया जो आज के परिवेश में गरियाबंद जिले में स्वजातीय बंधुओ की एकता को परिलक्षित करता है।सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन देते हुए महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया।
समाज मे सभी पक्ष को मजबूती और संतुलन स्थापित करने हेतु सभी क्षेत्र के सदस्यों को सभी प्रकोष्ठ में समाज सेवा करने का अवसर प्रदान किया गया।जिला संरक्षक बीरू यादव गरियाबंद,दयाराम यादव सेमहराडीहि, जिला अध्यक्ष के रूप में भुवन यादव(शिक्षक) बहेरापाल,उपाध्यक्ष श्रवण यादव,राजिम,महामंत्री विनोद यादव पंडरीपानी,कोषाध्यक्ष पुनाराम यादव(शिक्षक) कस,संयुक्त सचिव जीवन यदु करकरा,परस यादव गंजईपुरी प्रवक्ता,राम अवतार यादव संचालक,पदेन जिला उपाध्यक्ष में मानसिंह यादव बेलर,गोवर्धन यादव बोरिद,बेदराम यादव गायडबरी, ठाकुर राम यादव रसेला,पुनीत राम बकली,सलाहकार के रूप में राधेश्याम यादव फिंगेश्वर, सहदेव यादव रावड,मीनू यादव खुशरूपाली,हरी राम सोरिद,गैंद राम सडक़ परसूली, रामचंद्र यादव ओनवा, दयालू राम परसट्टी,कार्यकारिणी सदस्य में गैंद राम यादव बोरिद,धनंजय यादव बहेरापाल, शंकर यादव कोदो बतर, संगठन मंत्री में गैन्दू राम सारागांव,घनाराम कोसमखुटा,संतोष कुमार यादव फिंगेश्वर, सोहन यादव गरियाबंद, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष भूपेंद्र यादव बहेरापाल, रमेश यादव बोरिद सचिव,कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष घनश्याम यादव रानीपरतेवा,मनहरण यादव छुरा सचिव,टकेश्वर यादव सेमहराडीही सह सचिव, मीडिया प्रभारी प्रेमलाल यादव कोमा,न्याय प्रकोष्ठ अध्यक्ष जगतराम यादव दुतकैय्या, सचिव दिनेश यादव बोरिद,सदस्य परस यादव गंजईपुरी,खेमू यादव पेंड्रा,खिलावन यादव रसेला ,तुलस यादव खैरझिटी, बहुर यादव बोरसी और महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष भुनेश्वरी यदु फिंगेश्वर, उपाध्यक्ष ममता यादव राजिम,सचिव कालिन्द्री यादव सेमहराडीही,सह सचिव बिसाहिन बाई छुरा,संयुक्त सचिव रनिया यादव पंडरीपानी, कोषाध्यक्ष सरिता यदु राजिम,सदस्य हेमबाई,रामेश्वरी यादव,तामेश्वरी यादव,लीला यादव मनोनीत किये गए।नव मनोनीत जिलाध्यक्ष द्वारा उद्बोधन में समाज के उत्थान एवं विकास के लिए सभी लोगो मे एकता ,आपसी सौहार्दपूर्ण व्यवहार पर जोर देते हुए सभी का आशीर्वाद चाहा साथ ही नव मनोनीत महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ने समाज मे महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए नशापान का विरोध करते हुए समस्त स्वजातीय बंधुओ को समाज के उत्थान औऱ विकास पर अपनी बढ़ चढ़कर सहयोग करने की अपील किया ।मिडिया प्रभारी प्रेमलाल यादव द्वारा कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया गया।

