आरंग नगर मे मनमानी --शासकीय भूमि आबंटन पर रोक लगाने एवं निर्माणाधीन भवन के संबंध मे जानकारी के लिए भाजपा आरंग मंडल ने सौपा ज्ञापन
आरंग नगर मे मनमानी --शासकीय भूमि आबंटन पर रोक लगाने एवं निर्माणाधीन भवन के संबंध मे जानकारी के लिए भाजपा आरंग मंडल ने सौपा ज्ञापन
आरंग
भारतीय जनता पार्टी आरंग मंडल भाजपा पार्षद दल एवं वार्ड पार्षद द्वारा आरंग तहसीलदार के समक्ष उपस्थित होकर आरंग विधायक एवं मंत्री डाॅ शिवकुमार डहरिया की पत्नी श्रीमती शकुन डहरिया संयोजक राजश्री सद्भावना समिति द्वारा मांग की गयी शासकीय भूमि जो कि प ह न 29/54 रा नि मं आरंग तहसील आरंग जिला रायपुर खसरा नं 3582 का भाग मे 4305 वर्ग फिट जमीन की मांग की गई है, उक्त खसरा और मांग की गई भूमि पर निर्माणाधीन भवन है जिस पर आपत्ति की गई है। आरंग नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी से उक्त भवन के संबंध मे आरंग मंडल द्वारा जानकारी लिखित एवं सार्वजनिक करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया, जिसमे निम्न बिंदु पर परिषद से जवाब मांगा गया है जो कि कम्युनिटी हाल के बाजू से लगा भवन शासकीय है,भवन शासकीय मद से निर्मित हो रहा है तो इसका प्रायोजन क्या है,शासकीय है तो टेंडर की प्रक्रिया एवं कुल लागत मूल्य कितना है, शासकीय नहीं है तो शासकीय भूमि मे इसका निर्माण कैसे किया गया है, इन सवालो के साथ ही नगर पालिका से यह भी ज्ञापन के माध्यम से जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की गई है कि जिस भवन के पूरे निर्माण से लेकर अतिथियों के आवागमन तक नगर पालिका प्रशासन के कर्मचारी अधिकारी जहाँ लगातार सेवा और निरिक्षण करने लगातार आना जाना करते है, उक्त भवन के संबंध मे स्पष्ट जानकारी प्रदान एवं सार्वजनिक करने की मांग की गयी है। तत्संबंध मे 24 घंटे तक जानकारी नहीं दिये जाने पर नगर पालिका का घेराव, आंदोलन, धरना प्रदर्शन के लिए भाजपा आरंग बाध्य होगी जिसकी नैतिक जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी । इस दो दिवसीय कार्यक्रम मे भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के प्रभारी प्रहलाद रजक, विधानसभा प्रभारी अनिल पांडे, पूर्व विधायक संजय ढीढी , नवीन मार्कण्डेय,किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री वेदराम मनहरे , महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी किरण बघेल, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली , महामंत्री द्वय देवा साहू, चमन साहू, ध्रुव कुमार मिर्धा, राजेश साहू,गणेश साहू, शेखर साहू,अशोक चंद्राकर,सूरज लोधी, शंकर जलक्षत्री, नरेंद्र लोधी,श्रीमती लीला ध्रुव, पद्मनी साहू,चैतराम पाल,दिलीप जलक्षत्री , गैंद लाल साहू,विक्की साहू,खुबचंद साहू,पुलस्त्य साहू, जनपद सदस्य गोविंद साहू, पिलाराम निषाद,राकेश सोनकर , सूरज साहू, रितेश साहू,आलोक गुप्ता,सतीश सोनकर, नेम साहू,श्रीकांत बंजारे,सतीश जलक्षत्री, गोलू कड़रा उपस्थित रहे।।
