आरंग क्षेत्र मे नहीं थम रहा अवैध रेत उत्खनन, भंडारण व परिवहन,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उदासीनता,जनप्रतिनिधि के संरक्षण मे शासन को लगा रहे चूना,भाजपा आरंग विधानसभा प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
आरंग क्षेत्र मे नहीं थम रहा अवैध रेत उत्खनन, भंडारण व परिवहन,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उदासीनता,जनप्रतिनिधि के संरक्षण मे शासन को लगा रहे चूना,भाजपा आरंग विधानसभा प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
आरंग
भारतीय जनता पार्टी आरंग विधानसभा प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए बताया कि, आरंग विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के संरक्षण में उनके रिश्तेदारों, नेताओ व रसूखदारों द्वारा अंधाधुन धड़ल्ले से अवैध रेत उत्खनन साथ ही अन्य खनिज संपदा के अवैध रूप से उत्खनन परिवहन व भंडारण किया जा रहा है जिसमे राज्य एवम क्षेत्र को शुद्ध रूप से हो रहे राजस्व नुकसान एवं पर्यवरण को हो रही क्षति जैसे गंभीर मुद्दे पर 24 घंटे के अंदर कार्यवाही किये जाने की मांग की व खनिज विभाग द्वारा उचित एवं न्यायउचित कार्यवाही की किये जाने की मांग की साथ ही तत्काल प्रभाव से अवैध रेत घाट के बंद करने एवं भंडारण व अवैध परिवहन पर तत्काल रोक लगाने की कार्यवाही की मांग की साथ ही पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच करके दोषियों पर विधिसम्मत कार्यवाही करने की भी मांग की भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने चेताते हुए कहा कि अगर इस पूरे मामले में आपके द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही नही की गई तो जनता को साथ लेकर भाजपा द्वारा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा जिसकी पूर्ण रूपेण जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी ,अतः प्रसाशन पूरे मामले को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्यवाही प्रक्रिया प्रारंभ करें। ज्ञापन के दौरान भारतीय जनता पार्टी से प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण अभिनेष कश्यप,जिला महामंत्री श्याम नारंग, पूर्व विधायक संजय ढीढी , किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री वेदराम मनहरे , महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी किरण बघेल, दीपक बैस, मंडल अध्यक्ष राजा तम्बोली, कृष्णा वर्मा, लखन साहू, महामंत्री चमन साहू, वरिष्ठ नेता गणेश साहू, शेखर साहू, पार्षद ध्रुवकुमार मिर्धा,कुलेश्वर बैस,राजेश साहू,संचित तिवारी, फर्णेंद्र वर्मा,सूरज लोधी, शंकर जलक्षत्री, नरेंद्र लोधी, , रामकुमार बैस , शेखू बैस, चैतराम पाल, अशोक चंद्राकर,दिलीप जलक्षत्री, जनपद सदस्य गोविंद साहू, पिलाराम निषाद,विक्की साहू, आलोक गुप्ता, सूरज साहू, रितेश साहू, सतीश सोनकर, नेम साहू, सतीश जलक्षत्री उपस्थित रहे।।
