गौठान योजना पूरी तरह से फ्लॉप सिर्फ कागजों पर सिमटी योजना :- श्याम नारंग - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

गौठान योजना पूरी तरह से फ्लॉप सिर्फ कागजों पर सिमटी योजना :- श्याम नारंग

गौठान योजना पूरी तरह से फ्लॉप सिर्फ कागजों पर सिमटी योजना :- श्याम नारंग 



आरंग विधानसभा के चपरीद, कुसमुंद ,कागदेही,और समोदा में गौठान की पोल खोलने पंहुचे भाजपाई 


आरंग

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया आरंग विधानसभा क्षेत्र में जनपद पंचायत आरंग अंतर्गत निर्मित गौठानो पर लगातार भाजपा के पदाधिकारीयो एवं स्थानीय लोगो के साथ "चलबो गौठान खोलबो पोल" कार्यक्रम के तहत गौठानो का निरिक्षण किया जा रहा है , जिसमे भारी अनियमितता देखने को मिल रही है। ज्ञातव्य हो कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश पर "चलबो गौठान खोलबो पोल" कार्यक्रम मे पूरे प्रदेश भर मे भाजपा के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि आम जनता के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के सबसे महत्वाकांक्षी योजना जिसका वह पूरे देश भर छत्तीसगढ़ माडल कहकर ढिंढोरा पीट रही है का सच और वास्तविकता को बताने सरकार की कथनी और करनी मे जो अंतर है, उसे जनता के बीच लाने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।




 आरंग विधानसभा मे समोदा मंडल के प्रभारी जिला महामंत्री श्याम नारंग द्वारा कल प्रथम दिवस मे ग्राम पंचायत चपरीद और आज दूसरे दिन भाजपा समोदा मंडल के नगर पंचायत समोदा के समीपस्थ समोदा, कागदेही, कुसमुंद में निर्मित गौठानो का निरिक्षण आरंग विधानसभा प्रभारी अनिल पांडे ,पूर्व विधायक संजय ढीढी मंडल अध्यक्ष लखन साहू सासंद प्रतिनिधि बेदराम खुंटे , पीला राम निषाद एवं प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि आम जनता के साथ किया गया । जहां पर चपरीद मे भारी अव्यवस्था,कागदेही के गौठान पर भारी अव्यव्यस्था देखने की मिला जहा पर न ही बॉउंड्री वाल है,न ही सेड लगा हुआ है, जहाँ केवल भ्रष्टाचार हुआ प्रतीत हो रहा है। गौठान मे भी अवैध खनन कर अंदर की मिट्टी को बेचा जा रहा ऐसा वहा स्थानीय लोगो का आरोप है,वही नगर पंचायत कुसमुद के गौठान कई महीनों से ताला बंद है,यहाँ गौठान योजना धरातल स्तर पर शुन्य पाई गईं वहीं गौठान निरीक्षण के दौरान जिला महामंत्री श्याम कुमार नारंग ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा,गरुआ, घुरवा अउ बारी में से एक गौठान योजना जिसका पूरे विधानसभा क्षेत्र के लगभग हर गांव में हाल-बेहाल है यह योजना केवल कागजों पर  सिमट के रह गई हैं, जमीनी स्तर पर इनका कोई कार्य नही हो पा रहा है।किसी भी गौठान में न मवेशी है और न ही उनके खाने के लिए चारे की व्यवस्था की गयी है आय दिन मवेशी सड़को पर नजर आ रहे है जिससे आय दिन गौवंश दुर्घटना के शिकार हो रहे है और असमय उनकी दुखद मुत्यु हो रही है। कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक "नरवा गरुवा घुरवा बाड़ी" के तहत बनाई गई गौठाने शो पीस बनकर रह गई हैं. लाखों रुपए की लागत से गौठान जो पशु विकास केंद्र के नाम से कागजो मे संचालित है बनाए गए हैं लेकिन पशुओं के अभाव में अधिकांश गौठाने सूने पड़े हैं. शासन ने लाखों रुपये खर्च कर इन गौठानों का निर्माण तो कर दिया है ,पर वहाँ ना  पानी की व्यवस्था है ना चारे की और न ही अब तक शेड का निर्माण हुआ है। सबसे बड़ी बात की जिस योजना को सरकार माडल के रुप मे बताकर वाह वाही लुट रही है वहाँ भ्रष्टाचार और लुट खुलेआम कर रही है, कार्यक्रम मे भाजपा द्वारा पोस्टर लगाकर और पंचनामा बनाकर सरकार की योजना का जमीनी स्तर पर पोल खोला रहा है, यह कांग्रेस की सरकार एक विफल सरकार के रुप मे जनता के समक्ष है, यह गौठान उसका जीवंत उदाहरण है। इस अवसर पर खुलेश साहू अध्यक्ष युवा मोर्चा, भीषम साहू,डॉ नेतराम वर्मा, शंकर निषाद, राधेश्याम साहू, देवनारायण साहू, रवि ढीढ़ी ,महेश्वर निषाद,नोहर निषाद,चन्द्रिका निषाद, सुशीला कोसले, एवतीन निषाद,सुनीता रजक,मनीषा कोसले,ममता साहू, जमुना साहू,संतकुमारी, यशोदा निषाद, दयाबती बांधे,सोना साहू,दुलारी साहू,द्रौपती साहू,पिंकी साहू के साथ स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads