*पटवारियों के हड़ताल को खत्म करने राज्य सरकार पहल करें-- शिवसेना* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*पटवारियों के हड़ताल को खत्म करने राज्य सरकार पहल करें-- शिवसेना*

 *पटवारियों के हड़ताल को खत्म करने राज्य सरकार पहल करें-- शिवसेना*



आरंग 

शिवसेना के जिलामहासचिव राकेश शर्मा ने बताया कि पटवारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से छात्र छात्राओं एवं किसानी से सम्बंधित कार्य प्रभावित हो रहे हैं छात्रों का आय जाति निवास प्रमाणपत्र नही बन पा रहा है सीमांकन का कार्य नही हो रहा है 15 दिनों बाद बरसात शुरू हो जाएगा अतः राज्य सरकार तत्काल प्रभाव से पटवारियों के हड़ताल को खत्म करने का पहल करें शिवसेना के आरंग नगर अध्यक्ष राज दुबे ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव के समय ही कहा था कि पटवारियों को कार्य करने हेतु कंप्यूटर एवं अन्य उपकरण दिया जाएगा किंतु उन्हें आज तक ये सभी उपकरण उपलब्ध नहीं कराया गया है इसके पहले भी पटवारी दो बार हड़ताल में जा चुके हैं लेकिन उन्हें सिर्फ सरकार द्वारा आश्वासन ही मिला है लेकिन इस बार पटवारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं शिवसेना जिला उपाध्यक्ष केशव वैष्णव नगर उपाध्यक्ष रिन्कू यादव युवासेना नगर अध्यक्ष महेंद्र लोधी ने मांग किया है कि राज्य सरकार तत्काल पटवारियों का मांग पूरा कर उनके हड़ताल को खत्म करें।

मांग करने वालो में प्रमुख रूप से संगठन प्रभारी व्यास सोनकर मीडिया प्रभारी रेखराज अग्रवाल नगर कार्यकारिणी सदस्य टेकु देवांगन रूपेश जलक्षत्री युवासेना पदाधिकारी कोमल यादव ढालेंद्र लोधी धनराज जलक्षत्री भोला जलक्षत्री जितेन्द्र निषाद एवं शिवसैनिक उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads