*सिलतरा उरला ओधोगिक क्षेत्रों के दस कबाड़ियों पर पुलिस की गाज*
*सिलतरा उरला ओधोगिक क्षेत्रों के दस कबाड़ियों पर पुलिस की गाज*
*उधोगों में चोरी की घटनाओ के बाद जिला पुलिस की सख्त,कुछ बड़े कबाडी अब भी पकड़ से बाहर*
सुरेन्द्र जैन/ धरसीवा
कुछ दिन पूर्व सिलतरा की आईआरएल फैक्ट्री व श्री नाकोड़ा इस्पात में चोरी की घटनाएं सामने आने के बाद जिला पुलिस ने अवैध कबाड़ियों की पतासाजी कर सख्त कार्यवाही शुरू कर दी है मंगलवार को पुलिस ने सिलतरा उरला ओधोगिक क्षेत्र के आसपास के दस कबाड़ियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया है एसएसपी प्रशांत अग्रवाल की इस कार्यवाही से जो बड़े कबाड़ी अभी गिरफ्त से बाहर हैं उनमें भी हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को रायपुर जिला पुलिस ने जिले के खासकर ओधोगिक क्षेत्रों के आसपास के कबाड़ियो व यार्ड संचालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान लगभग 05 लाख कीमत का भारी मात्रा में अवैध कबाड़ का सामान तथा चार पहिया वाहनों की जप्ती की कार्यवाही की
क्षेत्र में चोरी को रोकने तथा चोरी के सामानों की बिक्री पर रोकथाम लगाने हेतु पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में जिले के उरला, खमतराई, सिलतरा धरसीवा, कबीरनगर, गोबरानयापारा, डी.डी.नगर, मुजगहन एवं टिकरापारा क्षेत्र के 10 कबाड़ीयो व यार्ड संचालकों के ऊपर की गई कार्यवाही
चोरी का सामान खरीदने व बेचते पाए जाने पर 10 आरोपियों को जेल भेजा गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अवैध कबाड़ के कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से एण्टी क्राईम एण्टी साईबर यूनिट द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रांतर्गत संचालित कबाड़ियों के यार्ड एवं अन्य स्थानों में रेड कार्यवाही में थाना कबीरनगर क्षेत्र में कबाड़ी नंदन चौधरी पिता संभु प्रसाद चौधरी उम्र 42 साल निवासी हीरापुर जरवाय थाना कबीर नगर के यार्ड से अवैध रूप से रखे 120 किलो लोहे की छड़ जप्त किया गया वहीं थाना टिकरापारा क्षेत्र में कबाड़ी धर्मेंद्र पिता कन्हैया नाई उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम फतपुरवा थाना जमालपुर उ.प्र. तथा भारत कुमार पिता वंशी लाल उम्र 19 साल निवासी ग्राम झांझ थाना राखी के यार्ड में अवैध रूप से रखे लगभग 200 किलो लोहे के एंगल जप्त किया गया थाना मुजगहन क्षेत्र में कबाड़ी भूपेंद्र सोनवानी पिता नीर दास सोनवानी उम्र 28 साल सा जांगड़े निवास देवपुरी स्थाई पता भैसा खरोरा थाना खरोरा के यार्ड में अवैध रूप से रखें लगभग 100 किलो लोहे के एंगल जप्त किया गया थाना डी.डी.नगर क्षेत्र में कबाड़ी खगेश निर्मलकर पिता भागवत निर्मालकर उम्र 28 वर्ष निवासी गौरभट थाना आरंग रायपुर के यार्ड में अवैध रूप से रखें लगभग 100 किलो लोहे के छड़ एवं कबाड़ को जप्त किया गया थाना गोबरानयापारा क्षेत्र में कबाड़ी कमलेश पटेल पिता संतरातम पटेल उम्र 22 साल निवासी ग्राम गुड़िनी थाना गोबरानयापारा रायपुर के यार्ड में अवैध रूप से रखे लगभग 200 किलो लोहे का शटर का गेट जप्त किया गया थाना खमतराई क्षेत्र में कबाड़ी कन्हैया टण्डन के पास अवैध रूप से एक ट्रक मे रखे लोहे के कबाड़ को जप्त किया गया थाना उरला क्षेत्र में कबाड़ी आदित्या प्रकाश साहू पिता ज्योति प्रकाश साहू उम्र 23 साल निवासी उरला सुभाष चौक थाना उरला तथा एक अन्य कबाड़ी के पास 02 नग छोटा हाथी चारपहिया वाहन में रखें लोहे के कबाड़ को जप्त किया गया पुलिस चौकी सिलतरा थाना धरसींवा क्षेत्र में कबाड़ी प्रदीप यादव पिता गिरजा यादव उम्र 25 साल निवासी हीरापुर कबीर नगर के पास ट्रक में रखे लोहे के कबाड़ को जप्त किया गयां इस प्रकार अवैध रूप से कबाड़ के कारोबार में संलिप्त कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 41(1+4)जा.फौ./379 भादवि के तहत अग्रिम कार्यवाही किया गया एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में रायपुर पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहा तो ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा उरला में रातभर सक्रिय रहने वाले बड़े नामी कबाड़ियों पर भी गाज गिर सकती है।
*सिलतरा में सक्रिय रहते हैं बड़े कबाड़ी*
ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा उरला में कुछ नामी बड़े कबाडी जो रेलवे के माल चोरी में भी पूर्व में जेल जा चुके हैं वह सक्रिय रहते हैं उनके काम करने के तरीके कुछ अलग ही हैं सूत्रों की माने तो कुछ बड़े कबाड़ियों की तो ऐंसे बड़े प्लांटों में सेटिंग है जहां मालिक साल छह माह में ही आते जाते हैं बड़ी फेक्ट्रियो के अंदर से बाहर जाने वाले लोहा पिग आयरन आदि में निर्धारित मात्रा से अधिक माल बाहर आ जाता है सेटिंग ऐंसी की संबंधित उधोग का कांटा उस अधिक को अधिक नहीं बताता ओर उसी अधिक माल को मालवाहक उतारने सीधे कबाड़ियों के यार्ड में पहुचते हैं रातों रात पूरा खेल हो जाता है इस अवैध कारोबार के बढ़ने के पीछे उनका भी हाथ है जो इस व्यवसाय से जुड़े हैं और कुछ छोटे फेक्ट्री संचालक भी जो रातों रात अवैध कबाड़ खरीदकर गलाते हैं
यदि जिला पुलिस की कार्यवाही जारी रही तो उरला सिलतरा क्षेत्र के बड़े कबाड़ी भी लपेटे में आ सकते हैं।
