भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हूए मारपीट और एफआईआर के मुद्दे पर कलेक्टर एसपी को भाजपा आरंग ने सौपा ज्ञापन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हूए मारपीट और एफआईआर के मुद्दे पर कलेक्टर एसपी को भाजपा आरंग ने सौपा ज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हूए मारपीट और एफआईआर के मुद्दे पर कलेक्टर एसपी को भाजपा आरंग ने सौपा ज्ञापन 




आरंग

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन द्वारा तय गौठान पोल खोल कार्यक्रम के दौरान आरंग विधानसभा के ग्राम पंचायत गोढ़ी के मॉडल गौठान (औद्योगिक पार्क ) में 15 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं भाजपा नेताओं द्वारा गौठान निरिक्षण व प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम के पूर्व भाजपा कार्यकर्ता फनेन्द्र भूषण वर्मा व रामकुमार बैस के साथ कांग्रेस समर्थित सरपंच व उनके भतीजे द्वारा मारपीट गली गलौज कपड़ा फाड़ने व मोबाइल लूट जैसी घटना को अंजाम दिया गया जो कि सत्ता सत्ता के संरक्षण प्राप्त व्यक्तियों की गुंडई का प्रदर्शन व लोकतंत्र में आस्था रखने वालों के प्रति आघात है इस पूरे प्रकरण में पीड़ित पक्ष के ऊपर ही एफ आई आर दर्ज किया गया है ,साथ ही थाने में जिस प्रकार का व्यवहार और दबाव कांग्रेसियों द्वारा बनाया गया, यह दबाव सत्ता में होने के अहंकार को प्रदर्शित करता है और शासन प्रशासन के ऊपर ही प्रश्न चिन्ह लगाता है यह आरोप भाजपा द्वारा लगाया गया है । इस पर सूक्ष्म जांच करके दोषियों पर उचित कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक रायपुर  को मुलाकात कर  ज्ञापन सौपा गया व कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन व चक्काजाम किया जावेगा जिसकी पूरी जवाबदेही प्रशासन की होगी जानकारी दी गई । इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण अभिनेष कश्यप,जिला महामंत्री श्याम नारंग, पूर्व विधायक संजय ढीढी , किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री वेदराम मनहरे , महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी  किरण बघेल, दीपक बैस,  मंडल अध्यक्ष राजा तम्बोली, कृष्णा वर्मा, लखन साहू, महामंत्री चमन साहू, वरिष्ठ नेता गणेश साहू, शेखर साहू, पार्षद ध्रुवकुमार मिर्धा,कुलेश्वर बैस,राजेश साहू,संचित तिवारी, फर्णेंद्र वर्मा,सूरज लोधी, शंकर जलक्षत्री, नरेंद्र लोधी, , रामकुमार बैस , शेखू बैस,  चैतराम पाल, अशोक चंद्राकर,दिलीप जलक्षत्री, जनपद सदस्य गोविंद साहू, पिलाराम निषाद,विक्की साहू, आलोक गुप्ता, सूरज साहू, रितेश साहू, सतीश सोनकर, नेम साहू, सतीश जलक्षत्री पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads