*जब कान पकड़कर बोले चाकूबाज,चाकूबाजी पाप है पुलिस हमारी....है*
*जब कान पकड़कर बोले चाकूबाज,चाकूबाजी पाप है पुलिस हमारी....है*
सुरेन्द्र जैन/ धरसींवा -रायपुर
चाकूबाज जब किसी शहर कस्बा या गांव की गलियों से गुजरते हैं तो शरीफों के शरीर कांपने लगते हैं लेकिन जब पुलिस ऐंसे चाकुबाजो को चन्द घँटों में पकड़कर न सिर्फ हवालात की हवा खिलाती है बल्कि उनका कान पकड़कर जुलूस निकालकर उनसे ये कहलवाती है कि चाकूबाजी पाप है पुलिस हमारी....तो अमन चैन पसन्द आम जन मानस में पुलिस के प्रति विश्वास कायम होता है और चाकुबाजो को देखकर फिर उनके मन मे भी भय व्याप्त नहीं होता।
ऐंसा ही कुछ नजारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देखने को मिला जहां पुलिस ने चन्द घँटों में ही चाकूबाजी के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे उनके कान पकड़वाकर उनका जुलूस निकाला और नारे भी लगवाए चाकूबाजी पाप है पुलिस हमारी.... है।
*अपराधों पर लगाम लगाने में लगे एसएसपी*
रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल जिले को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं उनके निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक देवचरण पटेल नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी श्रुति सिंह ने चाकुबाजो पर लगाम लगाना शुरू की पुलिस थाना सरस्वती नगर में अपराध क. 157/2023 धारा 307,34 भादवि के आरोपियो आकाश उर्फ जेडी, अतुल, राज को गिरफ्तार किया
घटना दिनांक 04.जून.2023 की रात्रि 12.30 से 12.45 बजे के मध्य की है प्रार्थी ऋषि मलिक द्वारा की गई रिपोर्ट के अनुसार वह अपने दोस्त दीपक कुमार एवं मामा नानू नेताम के साथ अपने नानी के घर से भोजन कर अपने घर मोतीलाल नगर कोटा जा रहे थे कि कुकुरबेडा सामुदायिक भवन के पास बैठे चाकूबाज आरोपी राज, जेडी उर्फ आकाश, अतुल इन तीनो ने प्रार्थी को देखकर पूर्व रंजिश पर से वाद विवाद कर गालीयां देकर जान से मारने की धमकी देने लगे प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपी राज एवं अतुल ने प्रार्थी को पकड़ लिया ओर दूसरे आरोपी जेडी उर्फ आकाश ने अपनी जेब में रखे चाकू से प्रार्थी के पसली एवं कंधे पर ओर प्रार्थी के दोस्त दीपक के पेट मे हत्या करने के नियत से प्राणघातक हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रुप से गायल हो गए
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा कायम कर विवेचना मे लिया गया विवेचना क्रम में पता तलाश शुरू की ओर चंद घंटो मे ही चाकुबाज आरोपियों को पकड़ा गया पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया पुलिस ने आरोपी जेडी उर्फ आकश नायक से एक बटनदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी जेडी उर्फ आकाश नायक, अतुल महानंद, राज अग्रवाल को भी गिरफ्तार कर 5 मई को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया
*गिरफ्तार आरोपी*
*(1) जेडी उर्फ आकाश पिता सुरेन्द्र नायक उम्र 22 वर्ष सा. कुकुरबेडा बर पेड के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर*
*(2) अतुल महानंद पिता अगस्ती महानंद उम्र 23 वर्ष सा. कुकुरबेडा सामुदायिक भवन के पास, थाना सरस्वती नगर रायपुर*
*(3) राज अग्रवाल पिता मुकेश अग्रवाल उम्र 23 वर्ष सा. सिद्देश्वरी मंदिर के पास कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर*

