*एम.एस.पी. में वृद्धि से दलहन तिलहन एवं मिलिट्री खेती को मिलेगा प्रोत्साहन - अशोक बजाज*
*एम.एस.पी. में वृद्धि से दलहन तिलहन एवं मिलिट्री खेती को मिलेगा प्रोत्साहन - अशोक बजाज*
नवापारा -राजिम
भाजपा के सहकारी नेता एवं अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने मोदी सरकार द्वारा कृषि उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि किये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे दलहन, तिलहन एवं मिलेट्स की खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि धान की एमएसपी डॉ मनमोहन सिंह के शासनकाल में 1310 रु.थी जो मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में बढ़कर 2203 रु. हो गई है , इसी प्रकार मूंग की एमएसपी 4500 रु से बढ़कर 8558 रु, अरहर 4300 रु से बढ़कर 7000 रु , उड़द 4300 रु से बढ़कर 6950 निर्धारित की गई है । श्री बजाज ने कहा कि मोदी सरकार का यह फैसला किसानों के हित में है तथा इससे किसान दलहन, तिलहन एवं मिलेट्स की खेती की ओर आकर्षित होंगें।
