गरियाबंद जिला मे अवैध रेत परिवहन लगातार जारी, ओवरलोड हाइवा से लेकर, बिना ढ़के व अनुमति प्राप्त रेत घाटों मे नियम विरुद्ध खनन व परिवहन,जिम्मेदार अधिकारी आखिर उदासीन क्यों..??
गरियाबंद जिला मे अवैध रेत परिवहन लगातार जारी, ओवरलोड हाइवा से लेकर, बिना ढ़के व अनुमति प्राप्त रेत घाटों मे नियम विरुद्ध खनन व परिवहन,जिम्मेदार अधिकारी आखिर उदासीन क्यों..??
गरियाबंद
जिले मे 11 रेत घाटों को शासन की अनुमति मिला हुआ हैं वही जिले मे बिना अनुमति के भीं नदी के समीप से रेत ठेकेदारों द्वारा अवैध तरिके से बेधडक परिवहन कर शासन के खजाने को चूना लगा रहे हैं।
आपको बता दे की शासन से अनुमति प्राप्त 11 रेत घाटों मे से जो संचालित हैं उन रेत घाटों से नियम विरुद्ध ओवर लोड बिना ढ़के भीं दिन रात चौबीसो घंटे चैन माउन्टन लगाकर रेत का परिवहन किया जा रहा हैं पर जिम्मेदार अधिकारी मुक दर्शक की भांति हैं वही रेत ठेकेदारों द्वारा नदी मे नियम विरुद्ध चैन मशीन लगाकर रेत निकासी किया जा रहा हैं जो भविष्य मे समीप के गाँव के ग्रामीणों के लिए खतरा साबित हो सकता हैं।
क्षेत्र मे बिना अनुमति के भीं नदी से ठेकेदारों द्वारा बकायदा चैन माउन्टेन मशीन लगाकर शासन के नियमों की अवहेलना करते हाइवा से रेत परिवहन किया जा रहा हैं। जो ओवर लोड रेत से भरे बिना रायल्टी से प्रतिदिन सैकड़ो हाइवा बिना ढ़के राजिम से होते हुए रायपुर की ओर जाता हैं पर जिम्मेदार अधिकारीयों के हाँथ नहीं चल पा रहे हैं वही मुँह बंद हैं। इससे यही अनुमान लगाया जाता हैं की कलम न चलाने व कार्यवाही न करने के लिए एवज मे भारी भरकम रकम लेकर अधिकारी शांत मे ही बैठे हैं।
वही रेत के अवैध परिवहन पर सरकार का सख्त क़ानून हैं पर गरियाबंद जिले मे यह टाय टाय फीस नजर आते हैं जो अधिकारीयों द्वारा पहल नहीं किये जाने पर जैसा मिलीभगत की बू आने जैसा लगता हैं साथ ही अधिकारीयों के आँख मे काली पट्टी बंधे हुए जैसा लगता हैं।
आपको यह भीं बता दे कि गरियाबंद जिले के अनुमति प्राप्त 11 रेत घाटों मे संचालित रेत घाट के ठेकेदारों द्वारा पर्यावरण नियमों को धुत करते रात को भीं रेत परिवहन किया जाता आ रहा हैं. वही शासन के बिना अनुमति के रेत घाटों से ठेकेदारों द्वारा दिन रात रेत निकाला जा रहा हैं जो अनाधिकृत खदानें चल रही हैं. इनमें से, सिंधौरी,तर्रा,सरकड़ा(पाण्डुका), कूकदा - कुटैना, चौबेबांधा, पितईबंद, लचकेरा का खदान है. जहां से रोजाना 200 से 300 ट्रिप हाइवा रेत का अवैध परिवहन हो रहा…
आपको यह भीं बता दे कि बिना ढ़के, अवैध परिवहन, ओवर लोड रेत से भरे हाइवा जो पाण्डुका थाना से गुजरते हुए राजिम थाना व राजिम राजस्व अनुविभागीय अधिकारीयों कि नजर भीं नहीं बनी हुई हैं आखिर क्या कारण होगा जो ऐसे परिवहन पर नजर नहीं फिराते। साथ ही सड़क मे आर टी ओ के कर्मचारी भीं कार्यवाही करने से कटते हैं।
कुल मिला कर यही अनुमान लगाया जा सकता है कि शासन को मिलने वाली रायल्टी बतौर राशि को डकारने मे ठेकेदारों के साथ साथ इन सभी अधिकारी का साथ और हाथ हो सकता हैं। जिसके कारण सभी जिम्मेदार अधिकारी उदासीन हैं और अवैध व नियम विरुद्ध रेत परिवहन गरियाबंद जिले से अनवरत जारी हैं। वही इसकी शिकायत जागरूक लोगो द्वारा उच्च अधिकारीयों के साथसाथ मंत्रालय मे भीं लिखित दे दिये हैं अब देखना हैं कि आखिर इस पर क्या सख्त कार्यवाही करते हैं..??


















