*मुख्यमंत्री को शराब कोचिया लिखने से भड़के कांग्रेसी,सौपा ज्ञापन*
*मुख्यमंत्री को शराब कोचिया लिखने से भड़के कांग्रेसी,सौपा ज्ञापन*
भाजपा नेता अपनी बात पर कायम,पुलिस ने कहा जांच उपरांत होगी कार्यवाही*
सुरेन्द्र जैन /धरसीवा
धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक सिंहा पर पोस्टरों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शराब कोचिया लिखकर पोस्टर वितरित करने का आरोप कांग्रेसियों ने लगाया है मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पड़ी से भड़के कांग्रेसीयो ने पुलिस थाना में ज्ञापन सौपकर भाजपा नेता को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है इधर भाजपा नेता ने से संपर्क करने पर वह अपनी बात पर कायम नजर आए वहीं पुलिस का कहना है कि जांच उपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा के नेतृत्व में एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र खेलवार ने गुरुवार को धरसीवा पुलिस थाना में ज्ञापन सौपा
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा मुख्यमंत्री एक संवैधानिक पद है और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बारे में इस तरह अभद्र टिप्पणी कर पोस्टर वितरण कर भाजपा के प्रदेश मंत्री उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं
दुर्गेश वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने की कोशिश करने वालों को हम सबक सिखाएंगे भाजपा के द्वारा यह शर्मनाक कार्य करना बहुत ही अनुचित है इसके खिलाफ हम आज ब्लॉक मुख्यालय धरसीवा थाना में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अशोक सिन्हा की गिरफ्तारी की मांग करते हैं ज्ञापन सौंपे हैं ज्ञापन सौपने वालों में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा के अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ रोशन पुरी गोस्वामी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी साहिल खान गौठान अध्यक्ष सोनड्रा प्रदीप पुरी गोस्वामी साकरा उपसरपंच मनोज शायतोड़े एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र खेलवार नगर पंचायत कुंरा कांग्रेसी राजा भैया आकाश गहरवार डेविड कुंभकार तरुण साहू कमल लहरी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए थे।
*क्या कहते हैं भाजपा नेता अशोक सिन्हा*
विवादित पोस्टर जिसमे मुख्यमंत्री को शराब कोचिया लिखा गया है उस संबन्ध में इस प्रतिनिधि ने अशोक सिन्हा से उनका भी पक्ष लिया उन्होंने कहा कि सत्ता हाथ से खो जाने के डर से क्षेत्र के कांग्रेसी हमारे ऊपर जबरन एफ आई आर दर्ज कराने की मांग कर रहें है.क्षेत्र के कांग्रेस नेता यह भूल रहें है पवित्र गंगाजल की झूठी कसम खा कर शराब बंदी करने का वादा किया था जिसमे प्रदेश सरकार असफल रही, अगर आज ही के आज प्रदेश सरकार शराब बंदी करता है तो क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देने के लिए तैयार है...? जिस सरकार के ऊपर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लग रहा है वह सफाई न दें. शराबबंदी का वादा करने वाली पार्टी के नेता अगर शराबबंदी ना कर के दो हजार करोड़ का शराब घोटाला करें तो इन घोटालेबाजो को शराब कोचिया ही कहा जायेगा ना ! जब मुख्यमंत्री साहब अपने साथियों के साथ मिलकर 2000 करोड़ के शराब घोटाले को अंजाम दे रहे थे और जनता की जान से खेल रहे और नकली शराब बेच रहे थे तब क्यों ये कांग्रेसी आगे नहीं आये तब क्यों इनकी भावनायें आहत नहीं हुई क्यों की जनता की जान कि कोई क़ीमत ही नहीं समझते ये कांग्रेस के लोग।
क्षेत्र की पदेन विधायक द्वारा शराब कोचियों से अर्जी विनती करते हुए वीडियो वायरल हुआ है जिसमे विधायक जी ने साफ साफ कहाँ है कि शराब कोचियों से निवेदन करती हूँ कि वे शराब बेचना बन्द कर दे इस तरह शासन में रहने के बाद भी इस तरह निवेदन करना उसकी शराब कोचियों के साथ संलिप्तता को दर्शाता है।
प्रधानमत्री को जो मन में आता है वो बोल देते है तब उनके संवैधानिक पद की गरिमा की याद नहीं आती!
अशोक सिन्हा सत्य का अनुयायी है और सत्य बोलने से डरता नहीं है और आगे भी बोलता रहेगा!! घोषणा पत्र से विमुख होकर जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब ना देकर फर्जी केस बना बात बात पर FIR का डर दिखा कांग्रेस कार्यकर्ता विपक्ष को डराने और अपने आकाओं को खुश करने में लगे है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता ना डरा है ना डरेगा बल्कि 2 हज़ार करोड़ का शराब घोटाला करने वालो के खिलाफ जम कर हल्ला बोलेगा !
*क्या कहती है पुलिस*
पुलिस थाना धरसीवा से संपर्क करने पर एसआई लल्ला सिंह राजपूत ने बताया कि कांग्रेसियों ने भाजपा नेता अशोक सिंहा के खिलाफ ज्ञापन सौपा है जांच उपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी

