वीडियो --मंत्री व आरंग विधायक शिव डहरिया द्वारा आर.एस.एस. पर अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा आरंग ने फूंका मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया का पुतला - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

वीडियो --मंत्री व आरंग विधायक शिव डहरिया द्वारा आर.एस.एस. पर अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा आरंग ने फूंका मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया का पुतला

 वीडियो --मंत्री व आरंग विधायक शिव डहरिया द्वारा आर.एस.एस. पर अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा आरंग ने फूंका मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया का पुतला



आरंग


वीडियो Uploading.......

 भारतीय जनता पार्टी आरंग विधानसभा द्वारा विगत दिनों आरंग में निर्मित नवीन राजीव भवन के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री, कांग्रेस प्रभारी सहित तमाम मंत्रिमंडल के समक्ष सभा के बीच क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया द्वारा भारतीय जनता पार्टी व राष्ट्रवादी संगठन आर.एस.एस. पर अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी की। जिसकी कड़ी निंदा करते हुए, अपना बयान वापस लेने तथा भाजपा एवं आर.एस.एस. से माफी मांगने की बात को लेकर मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया के कार्यालय नेताजी चैक आरंग के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए, कांग्रेस सरकार सहित मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया का पुतला फूंका।



 मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली, कृष्णा वर्मा, लखन साहू के संयुक्त नेतृृत्व में हुए इस पुतला दहन कार्यक्रम को विधानसभा प्रभारी अनिल पांडेय, पूर्व विधायक द्वय संजय ढीढी, नवीन मार्कण्डेय, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला महामंत्री श्याम नारंग, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री वेदराम मनहरे, महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी डाॅ. किरण बघेल, वरिष्ठ नेता धु्रवकुमार मिर्धा, गणेश राम साहू, डाॅ. संदीप जैन, एस.सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार पाटिल, बेदराम खूंटे, पार्षद सूरज लोधी, जिला महामंत्री भाजयुमो सुशील जलक्षत्री ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री देवनाथ साहू, चम्मन लाल साहू, नमीत यादव ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा मोर्चा व प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला, मण्डल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केन्द्र पदाधिकारी, बुथ अध्यक्ष, जनपद, ग्राम पंचायत एवं पालिका के जनप्रतिनिधि सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads