पशु चिकित्सा विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपीको पुलिस ने किया गिरफ्तार - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पशु चिकित्सा विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपीको पुलिस ने किया गिरफ्तार

 पशु चिकित्सा विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 


 

जयलाल प्रजापति /नगरी

धमतरी में पशु चिकित्सा विभाग में नौकरी लगाने के नाम युवक से पांच लाख 80 हजार ठगी करने वाले चार आरोपी को सिहावा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी अब भी फरार जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।




मामले की खुलासा करते हुए पुलिस 
मयंक रणसिंह एसडीओपी नगरी . ने बताया कि सिहावा थाना इलाके के कैंटतराई निवासी युवक टिकेश्वर लहरे ने सिहावा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया की पशु चिकित्सा विभाग बिलासपुर में सहायक ग्रेड 3 में नौकरी दिलाने के नाम पर तवेरा थाना रनचिरई निवासी भूपेंद्र चाणक्य व तिलक यादव,दुर्ग निवासी दीपक नायर उर्फ सुनील व अरजकुंड थाना अंबागढ़ निवासी मनोज रामटेके ने प्रार्थी से 5,80,000 लिये थे जो साल भर बीत जाने के बाद भी ना ही नौकरी लगाए और ना ही रुपये वापस कर रहे थे। इधर प्रार्थी युवक के रिपोर्ट पर सिहावा थाने में धारा 420,34 भादवि.कायमी कर विवेचना में लिया गया।वहीं एसपी के निर्देश पर सिहावा पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी भूपेंद्र चाणक्य निवासी तवेरा,बालोद,तिलक यादव निवासी तवेरा बालोद,मनोज रामटेके  निवासी अरजकुंड मानपुर मोहला,दीपक नायर निवासी दुर्ग को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है...

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads