प्यासा लंगूर.... पानी पीने की कोशिश करते करते अजीब मुसीबत में फंस गया
प्यासा लंगूर.... पानी पीने की कोशिश करते करते अजीब मुसीबत में फंस गया
जयलाल प्रजापति /नगरी
धमतरी में एक प्यासा लंगूर.... पानी पीने की कोशिश करते करते अजीब मुसीबत में फंस गया... घटना सिहावा के देउर पारा गांव की है..... बुधवार की सुबह लंगूरों का दल गांव में आया... भीषण गर्मी के कारण लंगूर प्यासे थे...
इस बीच एक गजर के आंगन में लोटे में पानी रखा था... जिस पर एक लंगूर की नज़र पड़ी.. लंगूर ने पानी पीने के लिए लोटे में सिर डाला... लंगूर की प्यास तो बुझ गई लेकिन एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई कि लोटा लंगूर के सर में फंस गया... बेचैन लंगूर करीब डेढ़ घण्टे तक उधर उधर... भागता रहा... कभी दीवार पर तो कभी पेड़ पर चढ़ जाता... इस बीच स्थानीय लोगो ने और वन विभाग के कर्मचारियों ने काफी कोशिश की.. आखिर में किसी तरह कामयाबी मिली.. लोटे को लंगूर के सर से निकाल लिया गया... और लंगूर वापस अपने झुंड के साथ आगे बढ़ गया।


