अनामिका शुक्ला का वुडबॉल वर्ल्ड कप 2023 के लिए हुआ चयन, जो पहांग, मलेशिया में 26 - 31 जुलाई तक होगा संपन्न - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अनामिका शुक्ला का वुडबॉल वर्ल्ड कप 2023 के लिए हुआ चयन, जो पहांग, मलेशिया में 26 - 31 जुलाई तक होगा संपन्न

अनामिका शुक्ला का वुडबॉल  वर्ल्ड कप 2023  के  लिए   हुआ चयन, जो पहांग, मलेशिया  में 26 - 31 जुलाई तक होगा संपन्न



सुरेन्द्र जैन /धरसींवा 

ऊर्जा  धानी  गेवरा दिपका   की बेटी अनामिका शुक्ला  पिता श्री मधुसूदन शुक्ला जी  का  चयन वुड बॉल  वर्ल्ड कप 2023  के  लिए  हुआ है जो पहांग, मलेशिया  में 26 - 31 जुलाई तक संपन्न होगा. जिसमें  अनामिका  भारतीय  टीम  से खेलेंगी इस  स्पर्धा  में  विभिन्न  देशों के  खिलाड़ी  भाग लेंगे l

अनामिका इससे पहले भी  एक बार   2019 में   24वाँ 

इंटरनेशनल वुड बॉल वर्ड कप ताइवान में भारतीय टीम में  चयनित होकर अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं,  जहां उन्होंने अपना उच्च प्रदर्शन दिखाया था l

   वुड बॉल में  अनामिका ने अनेक मेडल अर्जित किया है l ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी 2019 में 1   गोल्ड  मेडल,  ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी  2020 में 2 गोल्ड मेडल, 17th सीनियर नैशनल वुड बोल चैम्पियनशिप  2019 में  गोल्ड मेडल, फ़ेडरेशन कप में सिल्वर मेडल ,  वुड बॉल   विंटर लीग 2023  में गोल्ड मेडल के साथ साथ  3  कांस्य पदक हासिल  किया है l


उनके उच्च  प्रदर्शन और  प्रतिभा  को देखते हुए अनामिका  का चयन  भारतीय  टीम  में  किया गया है 

अनामिका वुडबॉल के  साथ  साथ  हैंडबॉल  की  नैशनल और  कराते और कुमिते में  भी  अपना हुनर दिखा चुकी है  और नैशनल  प्लेयर रह  चुकी हैं l

: ज्ञात  रहे कि अनामिका शुक्ला के  पिता  जी श्री मधुसूदन  शुक्ला  जी भी  कबड्डी के जाने माने उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं l उन्होंने  मेन  ऑफ द मैच,  बेस्ट  केचर,  बेस्ट डिफ़ेंडर जैसे कई  खिताब अपने  नाम  किए  हैँ अनामिका को 2019 में शाहिद इंदिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया  2020 में राष्ट्रीय हिंदू महा संघ की तरफ से सम्मानित किया गया2021 में भी कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के द्वारा शाहिद इंदिरा  गाँधी अवार्ड से सम्मानित किया गया

अनामिका  को  भारतीय  टीम  में  चयनित  होने  पर  उनके  माता  पिता  ही नही ब्लकि  पूरा  कोरबा  जिला  और  छत्तीसगढ़  गौरवांवित  मेहसूस  कर  रहा  है l उनकी  इस  उपलब्धी  पर उनके  माता  पिता  उनकी  छोटी  बहन  आकांश   शुक्ला,, एवं उनके कोच जितेंद्र पटेल  सचिव वुड  बॉल फ़ेडरेशन सभी  मित्रगण और समस्त परिवार  ने बधाई   दी  है l और  उनके  उज्जवल  भविष्य  की  कामना  करते है


तिल्दा नेवरा अखिल भारतीय ब्रह्मण समाज ने भी अनामिका के चयन पर बधाई दी है

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads