आरंग --रोजगार के सुनहरे अवसर के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन, बहुविकल्प चयन परीक्षा का भी हुआ आयोजन
आरंग --रोजगार के सुनहरे अवसर के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन, बहुविकल्प चयन परीक्षा का भी हुआ आयोजन
आरंग
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरंग एन पी कुर्रे के मार्गदर्शन में प्रातः 11:00 से रोजगार उन्मूलन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पंजीकृत छात्राओं को प्रेरित करते हुए प्राचार्य सरोजिनी केरकेट्टा, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी आलोक चांडक ने आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी। वही नव गुरुकुल से आए एडमिशन पार्टनरशिप मैनेजर नीरज शर्मा ने दसवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी छात्राओं से बात करते हुए उनके स्तर को जाना एवं 4 चरणों में चयन परीक्षा की जानकारी देते हुवे बहु विकल्पीय परीक्षा ली। ज्ञात हो कि चयनित छात्राएं 18 महीने की आवासीय निशुल्क प्रशिक्षण रायपुर में प्राप्त कर बहु मल्टीनेशनल कंपनी, आईटी सेक्टर,कोडिंग आदि में रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर व्याख्याता दिलीप राहंगडाले, व्याख्याता महेश अग्रवाल,दीक्षा सिंह एवम अंजलि झाडे सहायक शिक्षक प्यारे लाल बेलगहे एवं शिक्षक अरविंद वैष्णव की भी सहभागिता रही साथ ही जो भाग नहीं ले पाई है ऐसी छात्राएं 10 जुलाई को अभनपुर में भाग ले सकती है।
इस अवसर पर 83 छात्राओ ने भाग लेते हुवे चयन परीक्षा में शामिल हुवे इसके लिए हेल्प लाइन नंबर भी 8991300300 जारी किया गया।


