प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार सीजीपीएससी घोटाले व प्रदेश में हो रहे छात्राओं महिलाओं के साथ दुराचार की बढ़ती घटना को देखते हुए ABVP छत्तीसगढ़ के द्वारा 6 अक्टूबर को आक्रोश रैली का आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार सीजीपीएससी घोटाले व प्रदेश में हो रहे छात्राओं महिलाओं के साथ दुराचार की बढ़ती घटना को देखते हुए ABVP छत्तीसगढ़ के द्वारा 6 अक्टूबर को आक्रोश रैली का आयोजन

प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार सीजीपीएससी घोटाले व प्रदेश में हो रहे छात्राओं महिलाओं के साथ  दुराचार की बढ़ती घटना को देखते हुए ABVP छत्तीसगढ़ के द्वारा 6 अक्टूबर को  आक्रोश रैली का आयोजन



अभनपुर 

 प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार सीजीपीएससी घोटाले व प्रदेश में हो रहे छात्राओं महिलाओं के साथ आए दिन दुराचार की बढ़ती घटना को देखते हुए ABVP छत्तीसगढ़ के द्वारा 6 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय छात्र आक्रोश रैली का आवाहन किया गया है।


जिसमें प्रदेश भर के हजारों छात्र-छात्राओं युवाओं की जुटने की संभावना है जिसके निमित्त अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री श्री मनोज वैष्णव का अभनपुर इकाई में प्रवास हुआ तथा छात्र-छात्राओं को 6 अक्टूबर को होने वाले छात्र आक्रोश रैली का पोस्टर विमोचन किया गया। 


जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को प्रदेश मंत्री श्री मनोज वैष्णव जी ने बताया कि जिस प्रकार छत्तीसगढ़ हो रहे प्रतियोगी परीक्षाओं तथा CGPSC जैसे प्रमुख पदों पर भर्ती में हुऐ फर्जीवाडे व छत्तीसगढ़ की फेल कानून व्यवस्था को लेकर आम जनमानस में आक्रोश तथा युवाओं में आक्रोश देखा जा रहा है आए दिन हमारे छत्तीसगढ़ माताओं बहनों छात्राओं के साथ जिस प्रकार से जगन्य अपराध बढ़ रहे हैं इससे यह साबित होता है कि प्रदेश की सरकार अपराधों को रोकने में नाकाम साबित हुई है और अपराधियों को इसका संरक्षण मिला है। 


श्री मनोज वैष्णव ने छात्र छात्राओं अधिक से अधिक संख्या में छात्र आक्रोश रैली में सहभागी हो और अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ हो तथा कानून व्यव्स्था दुरुस्त हों ऐसा सभी छात्र-छात्राओं को आवाहन किया गया। 


ABVP के जिला संयोजक राधेश्याम साहू ने कहा कि शांति का टापू कहेजाने वाले छत्तीसगढ़ आज अपराध भ्रष्टाचार लूट खसोट अपराध का गढ़ बन गया है जिसमे अपनी समस्या को बताने के लिए लोगों को अपना चेहरा ढकना पढ़ रहा है इससे साबित होता है कि छत्तीसगढ़ की आम जनता व छात्र छात्रा अपने आप को  असुरक्षित महसूस कर रही है और विद्यार्थी युवा वर्ग अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।


इसमे नगर के प्रमुख कार्यकर्ता, महाविद्यालय प्रमुख - भावेश नवरंगे, अमित मधुरे, हरीश कवंर, एलेन साहू, गुलशन साहू, अशरद, डिगेश्वर साहू, ईशु सिन्हा, प्रियंका साहू, नवीन, अजय बघेल, कान्हा सिंहा, हर्ष सिन्हा, जतिन लेदेकर जैसे अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads