नौ दिनों तक गुंजता रहा आरंग के नौ देवियों पर आधारित जस गीत - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नौ दिनों तक गुंजता रहा आरंग के नौ देवियों पर आधारित जस गीत

 नौ दिनों तक गुंजता रहा आरंग के नौ देवियों पर आधारित जस गीत 



आरंग

आरंग के चर्चित सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा निर्मित नगर के नौ देवियों पर आधारित जस गीत  नवरात्रि भर विभिन्न दुर्गा पंडालों में गुंजता रहा। पहली बार आरंग के नौ दुर्गा स्वरूप नौ देवियों पर आधारित गीत को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बनी रही। सोसल मीडिया में भी यह जसगीत छाया रहा।अनेक लोगों ने इस जसगीत को अपने मोबाइल में स्टेटस लगाकर वायरल करते रहे। गीत में नगर की मां महामाया, चंडी, शीतला, दंतेश्वरी, कंकाली, समलेश्वरी, खल्लारी,बाला त्रिपुरा और सतबहिनिया को नौ दुर्गा स्वरूप रेखांकित करते हुए बहुत ही मधुर गीत निर्मित किया गया है। वहीं अनेक लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी फांऊडेशन की इस पहल को काफी सराहा है। बस स्टैंड, अकोली रोड,दीनदयाल कलोनी, श्याम बाजार, गुढियारी पारा, हाईस्कूल मैदान,दंतेश्वरी मंदिर, सतबहिनियां, शीतला , ब्लाक कालोनी, रानीसागर तालाब पारा,बागेश्वरपारा, पुराना बिजली रावत पारा सहित नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में यह गीत को चलाया गया। साथ ही साथ नौ दिनों तक सोसल मीडिया में भी काफी वायरल होता रहा।वहीं फांऊडेशन के कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी ने बताया कई पंडालों में जस सेवा समितियां द्वारा गायन भी किया गया। वहीं फांऊडेशन के सदस्यों का कहना है इस गीत के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को नगर के नौ प्रमुख देवियों की जानकारी हो रही है। साथ ही नगर की देवियों का प्रचार प्रसार हो रहा है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads