*नक्सल प्रभावित क्षेत्र में निकली भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं भाजपा के प्रचार पर* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नक्सल प्रभावित क्षेत्र में निकली भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं भाजपा के प्रचार पर*

 *नक्सल प्रभावित क्षेत्र में निकली भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं भाजपा के  प्रचार पर*



*महिला मोर्चा निकले महिला सशक्तिकरण के लिए प्रचार पर*



*विवाहित महिलाओं को मिलेगा सलाना 12000रुपए*




जयलाल प्रजापति नगरी-धमतरी 

भाजपा महिला मोर्चा नगरी के कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम के प्रचार पर निकले नक्सल प्रभावित क्षेत्र रिसगांव, आमाबहार, ठेनही, अरसीकन्हार, तुमड़ीबहार, बेलरबाहर गांव में।




 गांव-गांव गली-गली खेत खलियान पर महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के उत्थान के लिए भाजपा की घोषणा को लेकर। भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम के लिए मांगा गया वोट। महिला मोर्चा ने ग्रामीण महिलाओं को समझाया भाजपा सरकार द्वारा 18 लाख प्रधानमंत्री आवास हेतु धनराशि का आवंटन,  ₹500 में सिलेंडर देगी  , विवाहित महिलाओं को सालाना ₹12000 देगी। धान प्रति क्विटल ₹3100 में खरीदेगी, प्रति एकड़ 21 क्विटल, बीपीएल बालिकाओं के जन्म पर रुपया 150000 का प्रमाण पत्र जानकारी गांव में महिलाओं को दिया गया। जन सम्पर्क में भाजपा नेत्री प्रतिमा देवांगन, सुरजोतिन साहू, बेलरगांव महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता साहू, नगरी महिला मोर्चा महामंत्री हेमलता साहू, लक्ष्मी ठाकरे, श्यामा भट्ट, सतरूपा एवं खेमिन पटेल थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads