*राष्ट्रीय सह साधन प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) में कुर्रू एवं उपरवारा संकुल से 12 विद्यार्थियों का हुआ चयन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*राष्ट्रीय सह साधन प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) में कुर्रू एवं उपरवारा संकुल से 12 विद्यार्थियों का हुआ चयन*

 *राष्ट्रीय सह साधन प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) में कुर्रू एवं उपरवारा संकुल से 12 विद्यार्थियों का हुआ चयन*



अभनपुर 

राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 में कुर्रू एवं उपरवारा संकुल के 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा आगामी 4 वर्षों तक अर्थात कक्षा 12वीं तक प्रति माह ₹1000 कुल 48000 रुपए छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षक बसंत दीवान ने बताया कि भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय साधन सह केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कक्षा आठवीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर मेघावी विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।


पिछले वर्ष पूरे प्रदेश में 2246 पात्रता लक्ष्य की प्राप्ति नही हो पाया था। अभनपुर विकासखंड में भी पंजीयन बहुत कम था। पंजीयन एवं परिणाम संख्या में वृद्धि हेतु पीएलसी अभनपुर संयोजक हेमंत साहू,  शिक्षक बसंत दीवान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेरिया द्वारा प्रचार प्रसार कर विकासखंड अभनपुर में इस वर्ष 261 बच्चों का पंजीयन कराया गया, जिसमें से 37 विद्यार्थी का छात्रवृत्ति हेतु चयन हुआ है। इसमें से सर्वाधिक 12 विद्यार्थी का चयन संकुल केंद्र कुर्रू एवं उपरवारा से हुआ है। मिडिल स्कूल तेंदूवा से 5 विद्यार्थी, चेरिया से 3, कुर्रूं से 3, इंग्लिश मीडियम ब्लॉक कॉलोनी अभनपुर से 3, संकरी से 2, नवापारा से 2, उगेतरा से 2, पोंड़ से 2, तर्री से 2, सारखी से 1, पिपरोद से 1, सिवनी से 1, खंडवा से 1, भरेंगा से 1, तमासिवनी से 1, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल अभनपुर से 1, हसदा से 1, तोरला से 1, दादरझोरी से 1, खोला से 1, बड़े उरला से 1, गोतीयारडीह से 1 विद्यार्थी का चयन हुआ है।


इस वर्ष परीक्षा में छत्तीसगढ़ राज्य में कुल सीट 2246 पद के लिए 20467 बच्चों ने नामांकन जमा किया था , जिसमें से 19664 विद्यार्थियों ने चयन परीक्षा दिलाया। 3128 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिसमें मेरिट के आधार पर 2246 विद्यार्थी पात्रता सूची में शामिल हुए।


अभनपुर विकासखंड में बच्चों के नामांकन में वृद्धि तथा परीक्षा की तैयारी कराने के लिए विकासखंड  शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू , विकासखंड स्त्रोत समन्वयक भागीरथी बघेल के मार्गदर्शन में  बसंत दीवान– मिडिल स्कूल चेरिया , मनीष साहू– मिडिल स्कूल तेंदुवा, दीपक सिन्हा–मिडिल स्कूल कुर्रू, नागेंद्र कंसारी –मिडिल स्कूल पोंड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


बच्चों की उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार वर्मा,  आर के साहू, बीआरसीसी बी. आर. बघेल, नोडल प्राचार्य एलेग्जेंडर तिग्गा, प्राचार्य किरण ठाकुर, संकुल समन्वयक यशवंत साहू, प्रधान पाठक सावित्री शुक्ला, शिक्षक लक्ष्मीनारायण शुक्ला, लक्ष्मी ठाकुर, राधिका साहू, इंद्राणी चंद्राकर , सुनीता दीवान, रवि चंद्राकर, झनेंद्र निर्मलकर द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads