*1 पेड़ माँ के नाम ग्राम पंचायत गुल्लू मुक्तिधाम में 700 वृक्षारोपण का शुभारंभ..* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*1 पेड़ माँ के नाम ग्राम पंचायत गुल्लू मुक्तिधाम में 700 वृक्षारोपण का शुभारंभ..*

 *1 पेड़ माँ के नाम ग्राम पंचायत गुल्लू मुक्तिधाम में 700 वृक्षारोपण का शुभारंभ..*



*आरंग-*

ग्राम पंचायत गुल्लू के भाजपा मण्डलमंत्री अशोक यादव के नेतृत्व में "1 पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण जन आंदोलन अभियान का  शुभारंभ मुक्तिधाम परिषर गुल्लू में हुवा।वही वृक्षारोपण कार्यक्रम में अशोक यादव ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे की आवश्यकता होती हैं।पेड़ पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमे शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं।इसकी निरंतरता बनाये रखने के लिए हमे अधिक से अधिक पेड़ पौधें लगाने चाहिए।अशोक यादव ने आगे कहा कि लगाने के बाद उनका संरक्षण  करना भी बहुत अनिवार्य है वृक्ष हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं ।इसमे पृथ्वी पर ऋतु चक्र बना रहता है ,ऋतु चक्र को संतुलित बनाएं रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना और संरक्षण करना अनिवार्य है।मनुष्य द्वारा प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने से अनेकों पशु पक्षियों की प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर है।जब भी हो सके सुविधानुसार एक पौधा अवश्य लगाय।यह समाज के लिए आपकी भागीदारी होंगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads