*कलेक्टर जनदर्शन बना समाधान केंद्र, सेवानिवृत तहसील कार्यालय गोबरा नवापारा के कपूरचंद धनगर को पेंशन राशि* *5 माह से नहीं मिल रहा था पेंशन, कलेक्टर से लगाई गुहार, 7 दिन में खाते में आया पैसा* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कलेक्टर जनदर्शन बना समाधान केंद्र, सेवानिवृत तहसील कार्यालय गोबरा नवापारा के कपूरचंद धनगर को पेंशन राशि* *5 माह से नहीं मिल रहा था पेंशन, कलेक्टर से लगाई गुहार, 7 दिन में खाते में आया पैसा*

 *कलेक्टर जनदर्शन बना समाधान केंद्र, सेवानिवृत तहसील कार्यालय गोबरा नवापारा के कपूरचंद धनगर को पेंशन राशि*



*5 माह से नहीं मिल रहा था पेंशन, कलेक्टर से लगाई गुहार, 7 दिन में खाते में आया पैसा*

*कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह से कर्मचारी ने मुलाकात कर दिया धन्यवाद*


रायपुर 

 सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री कपूरचंद धनगर की खुशियां तब लौट आई, जब उनके मोबाइल में एक मैसेज आया। मैसेज था उनके मोबाइल पर पेंशन की राशि बैंक खाते में आने का। दरअसल, सेवानिवृत्त होने के बाद से श्री धनगर को पेंशन की राशि प्राप्त नहीं हो रही थी, पांच महीने तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया, लेकिन जब उन्होंने कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह से जनदर्शन में अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए सहायता मांगी तो कलेक्टर ने तत्काल संबंधित विभाग को निर्देशित किया और एक सप्ताह के भीतर ही समस्या का निराकरण हो गया। श्री धनगर ने कलेक्टर डाॅ. सिंह से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया और जिला प्रशासन की सरहाना की। 

            उल्लेखनीय है कि टिकरापारा निवासी श्री कपूरचंद धनगर गोबरा नवापारा के तहसील कार्यालय में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत थे। 29 फरवरी 2024 को सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद से उन्हें पेंशन की राशि प्राप्त नहीं हो रही थी। कई बार विभागों के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें सहायता नहीं मिली। इसके बाद वे कलेक्टर डाॅ. सिंह के जनदर्शन में 8 जुलाई को पहुंचे और कलेक्टर को समस्या से अवगत कराते हुए जानकारी दी। कलेक्टर ने गंभीरता से उनकी समस्याओं को लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अब वे समस्या का निराकरण होने से प्रसन्न है और जिला प्रशासन का भी धन्यवाद दिया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads