स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में जिला प्रशासन द्वारा वृक्षारोपण के लक्ष्य एक पेड़ मां के नाम थीम के अंतर्गत किया वृक्षारोपण - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में जिला प्रशासन द्वारा वृक्षारोपण के लक्ष्य एक पेड़ मां के नाम थीम के अंतर्गत किया वृक्षारोपण

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में जिला प्रशासन द्वारा वृक्षारोपण के  लक्ष्य एक पेड़ मां के नाम थीम के अंतर्गत किया वृक्षारोपण 



गरियाबंद 

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में जिला प्रशासन द्वारा वृक्षारोपण के  लक्ष्य एक पेड़ मां के नाम थीम के अंतर्गत के अंतर्गत पूरे शाला परिवार के साथ वृक्षारोपण किया गया जिसमें इको क्लब के माध्यम से पेड़ पौधे को सुरक्षित रखने के उपाय दुर्गेश नंदिनी  के द्वारा बताया गया। 



संस्था प्रमुख दीपक कुमार बौद्ध प्राचार्य ने कहा, ‘यह अभियान न केवल पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मातृत्व के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का एक सुंदर तरीका भी है।’


कार्यक्रम के दौरान, शिक्षकों  ने स्थानीय समुदाय को भी वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें भी इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि एक पेड़ लगाने से न केवल पर्यावरण में सुधार होता है, बल्कि यह अगली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और हरित भविष्य की नींव भी रखता है।


विभाग ने इस अभियान के अंतर्गत भविष्य में और भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। इस पहल की सराहना करते हुए, कई नागरिकों ने भी इसमें भागीदारी की इच्छा व्यक्त की और इसे एक सकारात्मक दिशा में उठाया गया कदम माना।


‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान छत्तीसगढ़ सरकार की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और लोगों में जागरूकता को दर्शाता है। जिसका उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाना है।


इस कार्यक्रम में संस्था प्रमुख दीपक कुमार बौद्ध प्राचार्य, मिडिल HM नरगिस कुरैशी, प्राइमरी HM अर्चना पचबिए, किशोर साहू , कल्पना पटेल , राकेश साहू, भेलेश्वरी कोमर्रा ,कमलेश असरानी , डागेश्वरी साहू , कैलाश कोसरेे,महिमा तिर्की, किरणनंद, वागेश्वरी कुंजाम  सिम्मी विल्सन, धर्मेंद्र कुमार, रोशनी साहू, पुरूषोत्तम साहू, अंजनी सोम, त्रिलोचना साहू, माधवी मैडम, योगेश्वरी रात्रे, गंगोत्री साहू, हेमंत,लोकेश,योगिता सेन, एवम संस्था के समस्त कर्मचारी उपस्थिति रहें।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads