मरार कसही बाहरा (महासमुंद)में ब्रह्माकुमारीज़ की ओम शांति भवन का हुआ भव्य शुभारम्भ, - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मरार कसही बाहरा (महासमुंद)में ब्रह्माकुमारीज़ की ओम शांति भवन का हुआ भव्य शुभारम्भ,

 मरार कसही बाहरा (महासमुंद)में ब्रह्माकुमारीज़ की ओम शांति भवन का हुआ भव्य शुभारम्भ



राजयोग मेडिटेशन सेंटर से विभिन्न वर्गों को मिलेगा आध्यात्मिक ज्ञान-ब्रह्माकुमारी सुमति दीदी सब जोन इंचार्ज नवरंगपुर उड़ीसा 




महासमुंद(मरार कसही बाहरा)

महासमुंद जिले के समीपस्थ ग्राम मरार कसही बाहरा  में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा गीतापाठ शाला में राजयोग  मेडिटेशन सेंटर की नवनिर्मित ओम शांति भवन का भव्य  उद्घाटन समारोह आयोजित की गई। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारीज़ की उड़ीसा ज़ोन के सब जोन इंचार्ज, योग शक्ति ,राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी  सुमति दीदी नवरंगपुर,  गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद के प्रबंध ट्रस्टी ललित मेश्राम , जिलापंचायत सदस्य अल्का चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर,जिला सहकारी समिति मर्या.संघ महासमुंद के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, ग्राम सरपंच कमल साहू,ग्राम के वरिष्ठ ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के गणेश भाई,बी के वास्तु लाल पटेल एवं क्षेत्र के विभिन्न सेवाकेन्द्रों से पधारी ब्रह्माकुमारी बहनो की उपस्थिति में  दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने समस्त ग्रामवासियो की उपस्थिति में भाई बहनों के साथ शिव ध्वजारोहण किया। ब्रह्माकुमारीज़ की छुरा सेवाकेंद्र संचालिका बीके गायत्री ने स्वागत उद्बोधन में मंचस्थ अतिथियों एवं सभी सेवाकेन्द्रों से आये हुए ब्रह्मावत्सो का स्वागत एवं सम्मान किया।वही गरियाबंद जिला मुख्यालय  सेवा केंद्र प्रभारी राजयोग शिक्षिका बीके बिंदु ने संस्था का परिचय देते हुए कार्यक्रम का उद्देश्य पर प्रकाश डाले। 






 उड़ीसा ज़ोन के सब जोन इंचार्ज, योग शक्ति ,राजयोगिनी   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी सुमति दीदी ने समारोह  को सं‍बोधित करते हुए कहा कि इस स्थान से समाज के विभिन्न वर्गों को आध्यात्मिक बातों के गूढ़ रहस्य की जानकारी मिलेगी। एक नई दिशा और नई सोच के साथ परिवार, समाज व देश में परिवर्तन आयेगा। ओम शांति भवन में परमात्मा पिता द्वारा उच्चारित महावाक्य ज्ञान मुरली की क्लास शुरू होने से जीवन मे सुख, शांति व पवित्रता आएगी जिससे स्वयं का जीवन श्रेष्ठ तो बनेगा , साथ ही साथ परिवार में भी समृद्धि आएगी उन्होंने निमित्त बने ब्रह्माकुमार  गणेशभाई (झगेश)को ईश्वरीय कार्य हेतु  समाज को उपहार स्वरूप ओम शांति भवन निर्माण कर प्रदान करने के लिए उनके मातापिता भागवत साहू  को साधुवाद कहा।  

         जिला पंचायत सदस्य अल्का चंद्राकर ने कहा कि गांव में राजयोग मेडिटेशन खुलने से ग्रामवासी तनावग्रस्त जीवन मे हल्केपन की अनुभूति करेंगे,साथ ही आध्यात्मिकता के प्रति लोगो मे झुकाव बढेगा

      वही जनपद अध्यक्षा स्वाति हितेश चंद्राकर ने कहा कि नकारात्मक विचारों के कारण जीवन मे तनाव बढ़ रहे है और तनाव के कारण लोग अनेक बीमारियों का शिकार होते जा रहे है। जिससे बचने के लिए राजयोग मेडिटेशन  सबसे अच्छा साधन है।उन्होंने गांव में संचालित ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के सदस्यों को बधाई दिए।

      जिला सहकारी समिति अध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने कहा कि गांव में नवनिर्मित ओम शांति भवन में राजयोग मेडिटेशन सेंटर बनने से ग्रामवासियो को इसका लाभ मिलेगा ,पूरे क्षेत्र में ज्ञान व प्रकाश की लौ फैलेगी जिससे ग्राम वासियो के जीवन मे परिवर्तन आएगा।

      वही गायत्री शक्तिपीठ ज़ोन संगठक ललित मेश्राम में कहा कि भारतभूमि आध्यात्मिक देश है आध्यत्म जीवन के लिए महत्वपूर्ण है इससे जीवन की सारी समस्याओं का समाधान मिलता है।परिस्थितियों से सामना करने की शक्ति आती है।आचरण व व्यवहार की शुद्धिकरण योग साधना से होती है जो जीवन केलिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

   ग्राम सरपंच कमल साहू ने ब्रह्माकुमारीज़  गीतापाठ शाला से जुड़े सदस्यों के जीवन शैली की महिमा करते हुए ग्राम व समाज के लिए प्रेरणा की बात कही।

    फिंगेशर से पहुंची वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी उमा दीदी ने हजारो की तादात में उपस्थित लोगों की सभा को संबोधित करते हुए कही की ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एक संस्था ही नही अपितु एक महायज्ञ है जिसकी स्थापना स्वयंभू परमपिता परमात्मा शिव ने आदि देव ब्रह्मा के माध्यम से की है। इस यज्ञ से परमात्मा शिव पिता द्वारा नवीन स्वर्णिम दुनिया की स्थापना एवं पुरानी पतित कलयुगी दुनिया के महापरिवर्तन का कार्य किया जा रहा है।यह ज्ञान विज्ञान का वह केंद्र है जिसके जुड़कर हम आध्यत्मिक पढ़ाई से जीवन मे सुख शांति व पवित्रता को अपनाकर दैवीय गुणों से सम्पन्न सुसन्स्कारित जीवन  ईश्वरीय कार्य के सहयोगी बन जन्म जन्मांतर के पुण्य कर्म का कर भाग्य बना सकते है।

   उन्होंने ग्रामवासियो से एक घंटे समय निकाल ओम शांति भवन में मेडिटेशन के लिए आने की अपील की।

   उद्घाटन समारोह में छुरा के राजा साहब लाल यशपेन्द्र शाह अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे।ब्रह्माकुमारी बहनो ने स्वागत कर सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेट कर सम्मानित किए।

  वही ईश्वरीय कार्य के निम्मित नवनिर्माण ओम शांति भवन के सहयोगी ब्रह्माकुमार गणेश भाई (झगेश),वरिष्ठ भ्राता वास्तु लाल पटेल, पीताम्बर, छगन, प्राणनाथ,मुकेश साहू,प्रकाश पटेल, रामानंद चंद्राकर, भागवत साहू  एवं माताओ बहनो को बधाई देते हुए सम्मान स्वरूप सौगात ब्रह्माकुमारी भाई, बहनो द्वारा प्रदान किये गए।तत्पश्चात आगंतुक सभी अथितियों के लिए ब्रह्मभोजन का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम का संचालन बालोद से पहुंचे ब्रह्माकुमार संजयभाई ने किया । इस अवसर पर छत्तीषगढ़ के नवापारा,  राजिम , भिलाई, रायपुर बालोद,गुण्डरदेही, नवरंगपुर , खड़ियार रोड, राजा खड़ियार, छुरा,गरियाबंद, देवभोग, अमलिपदर,मैनपुर, कोपरा, खड़मा, कौदकेरा, फिंगेश्वर, श्यामनगर, अभनपुर, चंपारण,रशेला से ब्रह्माकुमारी बहनों एवं हजारो की संख्या मे संस्था के सदस्यगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे। नन्हे नन्हे बच्चो ने सुंदर प्रस्तुति दी जिसे पुरुस्कृत किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads