गौ उपचार कक्ष निर्माण का हुआ भूमिपूजन,पीपला फाउंडेशन ने किया चौदह हजार का चेक भेंट - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

गौ उपचार कक्ष निर्माण का हुआ भूमिपूजन,पीपला फाउंडेशन ने किया चौदह हजार का चेक भेंट

 गौ उपचार कक्ष निर्माण का हुआ भूमिपूजन,पीपला फाउंडेशन ने किया चौदह हजार का चेक भेंट 





आरंग

 रविवार को हिंदू नववर्ष व चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्री बागेश्वर नाथ महादेव गो सेवा धाम समिति आरंग ने गौ उपचार कक्ष के निर्माण के लिए गौशाला परिसर में भूमि पूजन किया। 





भूमिपूजन पंडित संदीप शर्मा द्वारा विधि-विधान व  मंत्रोच्चार से सम्पन्न कराया गया।ज्ञात हो कि नगर मे गो सेवा धाम समिति द्वारा नियमित रूप से गो सेवा का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी मे गो उपचार कक्ष निर्माण करने का पहल किया जा रहा है।समिति के सदस्यों ने बताया उपचार कक्ष के लिए अनुमानित राशि करीब तीन लाख रुपए है। जिसके लिए समिति द्वारा सेवाभावी लोगों से जनसहयोग की अपील किए है। अवसर पर नगर के स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन की प्रतिनिधि मंडल पहुंचकर चौदह हजार रुपए का चेक भेंटकर समिति द्वारा संचालित गौ उपचार कक्ष निर्माण की पहल की मुक्त कंठ से सराहना किए। वहीं भूमि पूजन में प्रमुख रूप से समाज सेवी अर्जुन भाई पटेल, हरीश दीवान, अनुराग तिवारी, राहुल जोशी,डाक्टर तेजराम जलक्षत्री, ब्रजेश सोनी,ओकेस कोसले,सूरज साहू, संतोष शंख, नवीन गुप्ता, संतोष सोनी,मानस लोधी, पीपला फाउंडेशन से संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, सचिव अभिमन्यु साहू, सक्रिय सदस्य प्रतीक टोंड्रे, संजय मेश्राम  शामिल हुए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads