*नवापारा नगर के सत्यनारायण शिक्षा विकास समिति ने आनंद मेला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नवापारा नगर के सत्यनारायण शिक्षा विकास समिति ने आनंद मेला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजन*

 *नवापारा नगर के सत्यनारायण शिक्षा विकास समिति ने आनंद मेला एवं  प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजन* 



*आनंद मेला में उड़िया एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजन के लगे थे स्टाल*



*कंसारी समाज की प्रतिभाएं हुई सम्मानित*




नवापारा राजिम

 कंसारी समाज का गौरव श्री सत्यनारायण  मंदिर में मूर्ति स्थापना की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर श्री सत्यनारायण शिक्षा विकास समिति के तत्वावधान में सामाजिक स्तर पर आनंद मेला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में आगंतुक अतिथि के रूप में समाज के अध्यक्ष सहदेव कंसारी, तरुण कंसारी, गोविंदा कंसारी, बाबूलाल कंसारी, देवेंद्र कंसारी, मुन्ना कंसारी ,नरेंद्र कंसारी उपस्थित थे। केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा पांचवीं, आठवीं बोर्ड परीक्षा दसवीं, बारहवीं में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त बच्चों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर समिति के द्वारा सम्मान किया गया। केंद्रीकृत परीक्षा  पांचवीं में प्रथम स्थान श्याम कंसारी, द्वितीय स्थान झरना कंसारी,केंद्रीकृत परीक्षा आठवीं में प्रथम स्थान प्रयाग कंसारी,संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान सिमरन कंसारी एवं भावना कंसारी, दसवीं बोर्ड में प्रथम स्थान निशा कंसारी, द्वितीय स्थान प्रिया कंसारी, बारहवीं बोर्ड में प्रथम स्थान प्रगति कंसारी, द्वितीय स्थान काजल कंसारी ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभावान बच्चों को उपस्थित अतिथियों ने शुभकामनाएं दीं।










 आनंद मेला में समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वहीं उड़िया एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजन के स्टाल लगाए गए थे। 








आनंद मेला में 22 प्रतिभागियों ने अपने स्टाल लगाए। जिसमें मुख्य रूप से मालपुआ, मोंडा ,पीड़िया,काकरा, चौसेला,कंतिलों कटक,छेना मुडकी, दही बड़ा, दही तरा ,सांभर बड़ा, रबड़ी, नड्डा चाट ,आम पना, स्वीट कॉर्न, सेव पापड़ी ,साबूदाना बड़ा, गुपचुप ,चावल बड़ा, पूरन पोली, मसालेदार कटवा सहित अन्य व्यंजनों के स्टाल लगाए गए थे। बच्चों के मनोरंजन के लिए गेम व झूला लगे थे। जिसका आनंद बच्चों ने उठाया। निर्णायकों द्वारा व्यंजन का स्वाद, गुणवत्ता, मेहनत परखकर उन्हें अंक प्रदान किया गया जिसके आधार पर प्रथम स्थान पर श्रीमती मंदाकिनी कंसारी रही वहीं द्वितीय स्थान श्रीमती शालू कंसारी ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान श्रीमती आरती कंसारी एवं आदित्य कंसारी को संयुक्त रूप से हासिल हुआ।




आनंद मेला के निर्णायक के रुप में सुश्री सरोज कंसारी, माया कंसारी, विमला कंसारी,पुष्पा कंसारी,संतोष कंसारी,सावित्री कंसारी, नर्मदा कंसारी  थे।

कार्यक्रम में श्री सत्यनारायण शिक्षा विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल कंसारी, उपाध्यक्ष राजेश कंसारी, सचिव नागेन्द्र कंसारी,संजीव कंसारी, अनिल कंसारी, डीकेश कंसारी, संजय कंसारी, पूनम कंसारी, अर्चना कंसारी, सुनयना कंसारी, माला कंसारी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। मंच संचालन सुश्री सरोज कंसारी एवं नागेन्द्र कंसारी ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में सामाजिक जन मौजूद थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads