*24 जून को मनाया गया ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का 60वां पुण्य स्मृति दिवस* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*24 जून को मनाया गया ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का 60वां पुण्य स्मृति दिवस*

 *24 जून को मनाया गया ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का 60वां पुण्य स्मृति दिवस*



 मण्डला-

 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सुभाष वार्ड  के द्वारा ब्रह्माकुमारीज की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी की 60वीं पुण्य स्मृति दिवस मनाई गई। इस पुण्य स्मृति दिवस को आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया।

यह कार्यक्रम मंडला के सुभाष वार्ड सेवाकेंद्र में हुआ।






इस कार्यक्रम में  राजयोग  शिक्षिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन, एवं ब्रह्माकुमार भाई बहनें उपस्थित रहे।

 सुबह मुरली क्लास हुई, मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती के निमित्त भोग लगा। सभी ने योग तपस्या की।


ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती की विशेषताएं बताई कि मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती को प्यार से सभी मम्मा कहकर बुलाते थे। मम्मा हमेशा परमात्मा की याद में लवलीन रहती थीं। उनके हर शब्द में ज्ञान समाया रहता था। उनकी धारणा बहुत उच्च कोटि की थी। मम्मा ने 24 जून 1965 को अपना शरीर छोड़ा।


  सभी ने मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती को पुष्पांजलि श्रद्धांजलि अर्पित की

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads