*सागर शर्मा ने संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग को भेंट की विद्यालय पर एकाग्र काव्य संग्रह ओ मेरी पाठशाला* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सागर शर्मा ने संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग को भेंट की विद्यालय पर एकाग्र काव्य संग्रह ओ मेरी पाठशाला*

 *सागर शर्मा ने संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग को भेंट की विद्यालय पर एकाग्र काव्य संग्रह ओ मेरी पाठशाला*



राजिम/ गरियाबंद

 स्कूल शिक्षा विभाग के नवपदस्थ संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव का राजिम के पंडित रामबिशाल पाण्डेय सेजेस राजिम में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता एवं एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा ने अपनी काव्य कृति 'ओ मेरी पाठशाला' संयुक्त संचालक को भेंट स्वरूप प्रदान की। संयुक्त संचालक श्रीवास्तव ने पुस्तक के शीर्षक, विषयवस्तु एवं रचनाकार की भावनात्मक अभिव्यक्ति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह कृति न केवल एक शिक्षक की संवेदनाओं को अभिव्यक्त करती है, बल्कि यह विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आत्मीय संबंधों को भी दर्शाती है। उन्होंने व्याख्याता शर्मा को इस साहित्यिक प्रयास के लिए बधाई दी एवं आगे भी सृजनात्मक लेखन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर रामेन्द्र जोशी, बीआरसीसी सुभाष शर्मा, प्राचार्य संजय एक्का, व्याख्याता विवेक शर्मा राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी कर्मचारी एवं अधिकारी संगठन,शाला विकास एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुजाता शर्मा, स्थायी सदस्य लोकेश पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि खुशी साहू, सांसद प्रतिनिधि सोमनाथ पटेल, विजेता देवानी, संजीव साहू,सलमा कौसर, महेंद्र कश्यप सहित विद्यालय के शिक्षकगण व्याख्याता बी एल ध्रुव, कमल सोनकर, समीक्षा गायकवाड़, नीता यादव, सरिता साहू, कैलाश साहू, अंगेश गंगेले,साक्षी जपे, प्रणिती चंद्राकर ने भी कृति के प्रति रुचि दिखाई और रचनाकार को शुभकामनाएँ दीं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads