कब बुलबुल ने हाथों से बनाए राखी एवं दिया पर्यावरण रक्षा का सन्देश - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कब बुलबुल ने हाथों से बनाए राखी एवं दिया पर्यावरण रक्षा का सन्देश

 कब बुलबुल ने हाथों से बनाए राखी एवं दिया पर्यावरण रक्षा का सन्देश 



अभनपुर

भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ रायपुर  से संबंध शासकीय प्राथमिक शाला बिरोदा  में रक्षाबंधन पर्व इस वर्ष विशेष रूप से मनाया गया। यह आयोजन जिला मुख्य आयुक्त डॉ. सुरेश शुक्ला, जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती जी  के निर्देशानुसार, तथा जिला सचिव श्री मृत्युव्जय शुक्ला जिला संगठन आयुक्त श्री हेमंत शुक्ला के मार्गदर्शन में एवं कब–मास्टर दीपक कुमार ध्रुवंशी  के नेतृत्व में संपन्न हुआ।



पर्व के दौरान बुलबुल बालिकाओं अपने हाथों से बनाये हुए राखियों को  अपने छोटे कब भाइयों और शिक्षकों को तिलक लगाकर, आरती उतारते हुए राखी बाँधी और भाई–बहन के प्रेम का प्रतीक यह पर्व आत्मीयता से मनाया। बदले में कब भाइयों ने अपनी बहनों की रक्षा का वचन दिया । इस अवसर को विशेष बनाते हुए बुलबुल छात्राओं ने एक विशाल रक्षा सूत्र का निर्माण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस रक्षा सूत्र को विद्यालय परिसर में स्थित पौधों  की रक्षा का संकल्प लिया और आम नागरिकों को पेड़ लगाने और उन्हें संरक्षित करने हेतु प्रेरित किया । कार्यक्रम के दौरान कब मास्टर दीपक कुमार ध्रुवंशी  ने रक्षाबंधन पर्व की पौराणिक कथा बताते हुए कहा कि सबसे पहले माता लक्ष्मी ने राजा बलि को राखी बांधी थी, जब उन्होंने स्वयं को उनका भाई स्वीकार किया। यह भाई–बहन के पवित्र रिश्ते की शुरुआत थी, जिसे आज भी हम रक्षाबंधन के रूप में मनाते हैं । इस आयोजन ने न केवल बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ा, बल्कि उन्हें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का बोध भी कराया ।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षाधिकारी धनेश्वरी साहू , प्रधान पाठक सुरेश साहू, एवं शिक्षकगण ललिता साहू, सुनीता टोप्पो एवं तुमेश भारती साहू बच्चो को बधाई एवं आशीर्वाद दिए ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads