विकासखंड स्तरीय मेगा पालक शिक्षक बैठक का कोसरंगी में हुआ आयोजन
विकासखंड स्तरीय मेगा पालक शिक्षक बैठक का कोसरंगी में हुआ आयोजन
आरंग
उच्च कार्यालय के निर्देशानुसार विकासखंड आरंग के समस्त प्राथमिक ,पूर्व माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में मेगा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पालकों की उपस्थिति उत्साहवर्धक रही। इसी क्रम में विकासखंड स्तरीय मेगा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसरंगी में किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सभापति गुरु सौरभ साहेब ने शाला विकास पर न केवल पालकों से बात की अपितु विद्यार्थियों से बात करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहां की छत्तीसगढ़ शासन का उद्देश्य बैठक के माध्यम से शैक्षिक विकास में तेजी लाना है तथा उन्होंने अपने छात्र जीवन के बारे में भी बताया।
वही विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरंग दिनेश शर्मा ने जिला कलेक्टर रायपुर के द्वारा संचालित योजनाएं मिशन उत्कर्ष, पढ़े रायपुर लिखे रायपुर हरियर पाठशाला, नौनिहाल छात्रवृत्ति, ऑपरेशन उद्घोष, प्रोजेक्ट यू शेप, ऑपरेशन घंटी आदि पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि शाला विकास में पालक शिक्षक एवं विद्यार्थी तीनों कड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण है और बैठक का उद्देश्य संवाद स्थापित होना, एवं सामूहिक सहभागिता के साथ शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाते हुए समस्याओं को हल करना भी है उन्होंने माता-पिता (पालक )को बच्चों का प्रथम गुरु बताया तथा इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत फलदार पौधे भी लगाए गए एवं छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण भी किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड के अन्य स्कूलों में न्योता भोज, स्वास्थ्य परीक्षण जैसी गतिविधियां भी संचालित हुई एवं जनप्रतिनिधि गण को भी आमंत्रित किया गया तथा पालकों को अभिव्यक्ति का अवसर दिया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू, जनपद सदस्य संजय धृतलहरे, सरपंच दामिनी राजू मिर्धा उपसरपंच मंजू दास एसएमसी अध्यक्ष एवं सदस्य गण, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा, प्राचार्य अनीता कुंती लकड़ा, संकुल समन्वयक सुदर्शन दास मानिकपुरी,मनोज मुछावर,नरेंद्र ठाकुर व शाला स्टाफ सहित 100 से भी अधिक माताओं एवं पालकों की उपस्थिति दर्ज की गई।


