शासकीय प्राथमिक शाला बिरोदा में कब बुलबुल ने धूमधाम से किया श्री गणेश जी स्थापना
शासकीय प्राथमिक शाला बिरोदा में कब बुलबुल ने धूमधाम से किया श्री गणेश जी स्थापना
अभनपुर /रायपुर
प्रति वर्ष कि भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के पावन अवसर में जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय रायपुर में पंजीकृत स्वामी विवेकानंद कब पैक एवं माँ गायत्री फ्लॉक ने समस्त विद्यार्थियों के साथ मिलकर दीपक ध्रुवंशी एवं समस्त स्टॉफ के साथ श्री गणेश जी कि विधिवत पूजा अर्चना कर मूर्ति स्थापना की I श्री गणेश जी की मूर्ति हमारे पुराने विद्यार्थी धनेद्र कुमार साहू की कलाकृति है I इस अवसर पर बच्चो को बधाई देते हुए समस्त स्टॉफ श्री एस.के. साहू, श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती सुनीता टोप्पो, श्रीमती टुमेश भारती साहू, कु. जाग्रति साहू एवं ग्राम्यजन श्री डागेश्वर साहू, दिनेश साहू, मुकेश साहू ने कहा कि बच्चो के सर्वांगीण विकास एवं हमारे संस्कृति एवं विरासत को संजोये रखने के लिए यह सराहनीय प्रयास है I

