*भाजपा जिला मंत्री डॉ मनीष सिन्हा ने मनाया अनोखा जन्मदिन,गौमाता का पूजन,छात्रों के साथ जन्मोत्सव,पुलिस जवानों का सम्मान जन्मदिन को इस प्रकार बनाया खास*
*भाजपा जिला मंत्री डॉ मनीष सिन्हा ने मनाया अनोखा जन्मदिन,गौमाता का पूजन,छात्रों के साथ जन्मोत्सव,पुलिस जवानों का सम्मान जन्मदिन को इस प्रकार बनाया खास*
गोहरापदर/गरियाबंद
गरियाबंद जिले के अंतर्गत मैनपुर विकासखंड नवीन तहसील ग्राम अमलीपदर निवासी भाजपा जिला मंत्री डॉ मनीष सिन्हा का जन्मदिन इस वर्ष अनोखा साबित हुआ.
जहां लोग अपने जन्मदिवस पर फिजुल खर्च करते हैं और अपना जन्मदिन बेवजह जाने देते है ऐसे दौर में डॉ मनीष सिन्हा ने अपने जन्मदिवस को अलग तरह से मनाया, ऐसे आयोजन की जनसामान्य एवं उनके शुभचितकों ने काफी प्रशंसा की।जिसमें दिन की शुरुआत कांडसर गौ सेवा क्रेंद में जाकर साधु संतों से आशीर्वाद लेकर गौ शाला में पहुंचे जहां उन्होंने अपने हाथों से गौ माता को चारा खिलाकर पुजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना गौ माता से की.साथ ही डॉ मनीष सिन्हा ने अमलीपदर के हायर सेकेंडरी विद्यालय में जाकर प्राचार्य वरुण चक्रधारी से मिलकर विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उन छात्रों के बारे में जानकारी लेकर जो जरूरतमंद तथा आर्थिक स्थिति से कमजोर है उन छात्रों से मिलकरउन्हें सतमार्ग एवं अपना लक्ष्य केंद्र कर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी एवं जरूरतमंद छात्रों को पुस्तक काफी एवं कलम प्रदान कर अपना जन्मदिन मनाया किया।
इसी प्रकार डॉ मनीष सिन्हा इंदागाव में पुलिस जवान बटालियनों कैम्प में भी पहुंचे और वहां के प्रभारी से मुलाकात कर वहां के जवानों को पुष्प वर्षा करते हुए जवानों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया और डा मनीष सिन्हा ने कहा कि आप सभी देश के लिए हमेशा सुरक्षा की दृष्टि से नागरिकों की सुरक्षा एवं देश में अमन शांति हेतु हमेशा आप डटे रहते हैं एवं देश के सीमा पर भी आप सभी 24 घंटे तैनात रहकर अपनी जान की परवाह न करते हुए भी देश की सेवा के लिए आप सभी तैनात रहते हैं मुझे आज अत्यंत खुशी हो रही है मैं आप सभी के साथ अपना जन्म दिवस मना रहा हूं ।पुलिस जवानों ने भी डॉक्टर मनीष सिन्हा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं मनीष सिन्हा को पुष्प वर्षा के साथ आशीर्वाद दिया एवं इसी प्रकार की समाज सेवा लोक सेवा एवं देश के सेवा हमेशा अग्रसर एवं तत्पर एवं उज्जवल भविष्य की कामना जवानों के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्रीमत लोकात्मक दास बाबा कांडसर गौ आश्रम,शनि मंदिर पुजारी कृष्णकांत त्रिपाठी,जनपद सदस्य अभीराम ध्रुव, भाजपा महामंत्री दिनेश नागेश,भुजबल सोरी सचिव गौ शाला, मधुसूदन नायक,रोहित नायक,भरत लाल यादव,श्याम सुंदर,सोप सिंह मरकाम,मधुराम यादव,तुलसी राम यादव,बंशी लाल साहू,त्रिभुवन ताम्रकार,मदन सोरी उपस्थित रहे


