*पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में राजधानी रायपुर में संगोष्ठी 13 को*
*पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में राजधानी रायपुर में संगोष्ठी 13 को*
आरंग
स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन आरंग के तत्वावधान में राजधानी रायपुर में पहली बार प्रादेशिक संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। यह संगोष्ठी 13 सितम्बर 2025, शनिवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रायपुर के वृंदावन हाल में आयोजित है।संगोष्ठी में विचारमंथन का विषय होगा— “वर्तमान चुनौतियां और हमारा सरोकार”, “छत्तीसगढ़ : कल, आज और कल” है।
संगोष्ठी का उद्देश्य सामाजिक सरोकार, समकालीन चुनौतियों और छत्तीसगढ़ की दिशा व भविष्य पर बुनियादी विमर्श करना है।इस अवसर पर देश और प्रदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, विद्वानों व चिंतकों को आमंत्रित किया गया है। संगोष्ठी को संबोधित करने वाले प्रमुख वक्ताओं में
डॉ. चितरंजन कर, प्रख्यात भाषाविद् एवं वरिष्ठ साहित्यकार-चिंतक,
डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’, वरिष्ठ साहित्यकार, समीक्षक व चिंतक, पूर्व उपमहाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन), एनटीपीसी,जयंत कुमार थोरात, सेवानिवृत्त पुलिस उपमहानिरीक्षक (IPS), कवि एवं चिंतक,एम. राजीव, अधीक्षक (सेंट्रल जीएसटी रायपुर), संस्थापक “युवा” गैर-लाभकारी संस्था, विचारक,डॉ. कृष्ण कुमार पाटिल, अंतर्राष्ट्रीय कलाकार व चिंतक,डॉ. मनीष श्रीवास्तव, सुप्रसिद्ध नेत्र सर्जन, समाजसेवी एवं चिंतक,आनंदराम पत्रकारश्री, वरिष्ठ पत्रकार-चिंतक व समाजसेवी,
मुरलीमनोहर देवांगन, सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं डायरेक्टर थिंक आईएएस शामिल हैं।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं दूरदर्शन रायपुर के एंकर तथा आकाशवाणी रायपुर के कैजुअल अनाउंसर शशांक खरे करेंगे।
*आयोजन समिति व तैयारियां*
फाउंडेशन सदस्यों के अनुसार पहली बार राजधानी में गहन सामाजिक व बौद्धिक विमर्श केन्द्रित यह संगोष्ठी आयोजित की जा रही है, जिसे लेकर संगठन व शहर के प्रबुद्ध वर्ग में उत्साह है। आयोजन संयोजन में पदाधिकारी और सदस्यों की प्रमुख भूमिका है। इनमें पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षक द्वय आनंदराम पत्रकारश्री, पारसनाथ साहू,अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल, मार्गदर्शक सदस्य शशांक खरे, मुरलीमनोहर देवांगन, डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, खिलेश देवांगन, छत्रधारी सोनकर, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, सचिव अभिमन्यु साहू, सक्रिय सदस्य प्रतीक टोंड्रे,नीरज साहू, सहित पीपला के सभी साथी शामिल हैं।

