विकासखण्ड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह हुआ बजरंगदास हायर सेकंडरी विद्यालय अभनपुर मे - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

विकासखण्ड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह हुआ बजरंगदास हायर सेकंडरी विद्यालय अभनपुर मे

 विकासखण्ड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह हुआ बजरंगदास हायर सेकंडरी विद्यालय अभनपुर मे 



अभनपुर,,

 विकासखण्ड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह बजरंगदास हायर सेकंडरी विद्यालय अभनपुर के प्रांगण में इंद्र कुमार साहू विधायक के मुख्य आतिथ्य  में संपन्न हुआ, शिक्षक सम्मान समारोह में विधायक के करकमलो से अभनपुर विकासखंड के 300 शिक्षकों  को श्रीफल,साल,मेडल एवं प्रशस्ति पत्र  देकर सम्मान किया गया ।






,जो कि शिक्षकों के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सराहनीय कार्यों जैसे सामाजिक कार्य ,विज्ञान संबंध में तथा अच्छे परीक्षा परिणाम  एवं उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से सेवा निवृत्त शिक्षकगण एवं वर्तमान में पदस्थ शिक्षक गण भी शामिल हुए, शिक्षकों में मुख्य रूप से राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत प्रधान पाठक श्री गोपाल राम यादव, सेवानिवृत प्राचार्य श्रीमती मीनाक्षी पिंपलापूरे, संतराम सोनबरसा सेवानिवृत्ति व्याख्याता, सेवानिवृत व्यायाम शिक्षक बी आर साहू,शशि किरण साहू व्याख्याता , प्राचार्य श्रीमती शोभा नायर, प्राचार्य श्रीमती जे जे वर्मा संकुल समन्वयक में टी.आर.रात्रे, बुद्धेश्वर बघेल सहित सैकड़ों सेवानिवृत्त एवं अपने विद्यालयों में प्रेरणास्पद कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया, शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि शिक्षक अज्ञानता के अंधकार को हटाकर दिव्य प्रकाशमय जीवन में लाने का कार्य करता है शिक्षकों के सम्मान करने में मुझे बेहद खुशी होती है बीईओ धनेश्वरी साहू द्वारा किए जा रहे शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न प्रयासों की सराहना भी किया इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों में जनपद अध्यक्ष चंद्रिका जितेंद्र बंजारे,नपा अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे, उपाध्यक्ष बलविंदर गांधी, पार्षद नीलकमल गिलहरे, बंजारे,सभापति चंचल राजा दीवान, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश ढीढी, किशन शर्मा, वरुण राठी, राजा राय, नारायण सोनी,बीआरसीसी राकेश कुमार साहू, समस्त संकुल प्राचार्य, समन्वयक गण, समस्त प्रधान पाठक प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय विकास खंड अभनपुर, शामिल हुए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads