महेन्द्र का राज्यपाल में चयन होने पर मंत्री खुशवंत ने जताया हर्ष - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

महेन्द्र का राज्यपाल में चयन होने पर मंत्री खुशवंत ने जताया हर्ष

महेन्द्र का राज्यपाल में चयन होने पर मंत्री खुशवंत ने जताया हर्ष 



सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर कर दिया शिक्षक को बधाई


आरंग

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा के शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल का राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयन होने पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने हर्ष व्यक्त किए हैं। उन्होंने अपने सोसल मीडिया अकाउंट में शिक्षक को बधाई देते हुए तस्वीर शेयर कर शिक्षक को बधाई दिए हैं। सूत्रों के अनुसार पहली बार विकासखंड के शिक्षक का नाम राज्य शिक्षक पुरस्कार में चयन हुआ है। श्री पटेल ब्लॉक के पहले शिक्षक हैं, जिन्हें 5 सितंबर 2026 को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।




 विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने भी हर्ष व्यक्त करते कहा है कि विकासखंड के लिए बहुत ही गौरव की बात है। महेन्द्र का राज्य शिक्षक पुरस्कार में चयन होने से अन्य शिक्षक भी प्रेरित होंगे। वही शिक्षक महेन्द्र का कहना है "शिक्षक का दायित्व बच्चों को पढ़ाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समाज को सही दिशा देना भी है।"वे शिक्षा के साथ-साथ नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के क्षेत्र में भी वर्षों से निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनकी नवाचार व अनेक रचनात्मक कार्यों से अन्य शिक्षक प्रेरित हो रहे हैं।बधाई देने वालों में प्रमुख हैं –गुरु खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री, ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष, चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड, नवीन अग्रवाल अध्यक्ष, जिला पंचायत रायपुर, 

टाकेश्वरी मुरली साहू जनपद अध्यक्ष, रवीन्द्र रिंकू चंद्राकर, 

जनपद उपाध्यक्ष,

हिमांशु भारतीय जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर, दिनेश शर्मा विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मातली नंदन वर्मा विकासखंड स्रोत समन्वयक आरंग, सी.एल. साहू नोडल प्राचार्य भिलाई, जीतेन्द्र शुक्ला संकुल समन्वयक भिलाई, कर्मचारी व सामाजिक संगठनों में पीपला वेलफेयर फाउंडेशन, रानी पद्मावती महिला संगठन, कोसल साहित्य कला मंच,मां कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर, कलाकार संगठन आरंग, राजा मोरध्वज मानस शक्ति केन्द्र आरंग , गायत्री शक्तिपीठ आरंग, सरपंच ग्राम पंचायत चरौदा,शाला प्रबंधन समिति के सदस्यगण, युवा संगठन चरौदा सहित चरौदा शाला के स्टाफ,विकासखंड व संकुल के  शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिए हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads