जिले के दो शिक्षक हुए राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित
जिले के दो शिक्षक हुए राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित
आरंग
कुरूद में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा आरंग के शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल को "डॉ अब्दुल कलाम अलंकरण"तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चेरिया के शिक्षक बसंत दीवान को "आर्यभट्ट सम्मान" से सम्मानित किया गया।
शिक्षको ने बताया प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में, प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा संस्था द्वारा राज्य भर में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कर रहे ,वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा विज्ञान के प्रचार-प्रसार ,जन सेवा ,प्रकृति संरक्षण सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था द्वारा चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य अलंकरण 2025 से अलंकृत किया जाता है।
इसी कड़ी में सोमवार को कुरूद में आयोजित प्रदेश भर से 100 शिक्षकों एवं 10 खोजी छात्रों को उनके विलक्षण प्रतिभा और अलग अलग क्षेत्र में रचनात्मक कार्यो के आधार पर कैटेगरी के हिसाब से चयनित कर श्रीफल, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।साथ ही उपस्थित अतिथियों एवं फाऊंडेशन के सदस्यों ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दिए। वहीं दोनों ही शिक्षकों को इनके पदस्थ शाला के शिक्षको तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दिए हैं।


