*सक्षम दिव्यांग स्कूल में गुरु शिष्य सम्मान दिवस बड़े हर्षौल्लास से मनाया* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सक्षम दिव्यांग स्कूल में गुरु शिष्य सम्मान दिवस बड़े हर्षौल्लास से मनाया*

 *सक्षम दिव्यांग स्कूल में गुरु शिष्य सम्मान दिवस बड़े हर्षौल्लास से मनाया*



राजिम

 शिक्षक दिवस पर संस्था प्रमुख आर जी सिंहा जी के मार्गदर्शन में सक्षम दिव्यांग आवासीय विद्यालय राजिम जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ में विभिन्न गतिविधियो का आयोजन किया गया  जिसमें राष्ट्रीय नायक अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के साथ "अंतरिक्ष को स्पर्श करें"



छत्तीसगढ़ सरकार और IDYM फाउंडेशन (इसरो के पंजीकृत अंतरिक्ष प्रशिक्षक) की पहल नया भारतीयअंतरिक्ष युग छत्तीसगढ़ के 5,000+ युवा सितारों को प्रेरित करते हुए, 5 सितंबर 2025, सुबह 11 बजे ऑनलाइन बातचीत में शामिल हुए सभी दिव्यांग बच्चे और कुछ नया करने हेतु प्रेरित हुए तत्पश्चात विद्यालय में शिक्षक दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा को शजदा करते हुए सरस्वती वंदना करते हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों का स्वागत चंदन गुलाल लगाकर स्वागत गीत गाते हुए कार्यक्रम में समा बंधा दिव्यांग बच्चो ने शिक्षक सम्मान  हेतु सभी बच्चो ने शिक्षकों को  श्रीपाल एवं पेन भेंट करते हुए अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिए तत्पश्चात प्रधान पाठक उमेश्वरी साहू ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु की महिमा अपार है उनका कर्ज हम कभी नहीं चुका सकते केवल उनके बताए राह में चलकर उनका सम्मान कर सकते है, जल जाते है वह दिए की तरह कई जीवन रोशन कर जाते है। अक्षर अक्षर हमें सिखाते शब्द शब्द का अर्थ बतालाते कभी प्यार से कभी डांट से जीवन जीना हमें सिखाते ऐसे शिक्षकों को  शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनायें उसके पश्चात बच्चो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सभी दिव्यांग बच्चो ने गीत संगीत नृत्य द्वारा आज के दिवस को यादगार बनाया तत्पश्चात शाम को श्री गणेश जी की हवन पूजा किया गया सभी बच्चो ने एक साथ  मिलकर श्री गणेश जी की भजन कीर्तन कर एक आध्यात्मिक शिक्षा की और अपना एक उमंग और उत्साह का अनुभव करते हुए आज के दिवस को सुनहरी यादों के पिटेरी में संजोया इस कार्यक्रम में संस्था प्रमुख के समस्त परिवार उपस्थित होकर आज के कार्यक्रम का  शोभा बढ़ाया स्कूल परिवार विशेष शिक्षक सुधा साहू ढालेंद्र मानिकपुरी कमल कांत चांदनी सिंहा संजय शुक्ला अनिल मानिकपुरी, सपोर्टिंग स्टाफ रसोइया रुक्मणि दादी हितेश्वरी ध्रुव डिगेश्वरी विश्वकर्मा राजेंद्र यादव तारनी निषाद प्रेरक संस्था के समस्त सदस्य भी उपस्थित रहे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads