क्वांटम युग पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, भूमिका जोशी का राज्य स्तर पर चयन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

क्वांटम युग पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, भूमिका जोशी का राज्य स्तर पर चयन

 क्वांटम युग पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, भूमिका जोशी का राज्य स्तर पर चयन



आरंग

 संभाग स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी (पश्चिम भारत विज्ञान मेला) में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदा पलौद की कक्षा 10वीं की छात्रा भूमिका जोशी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने "क्वांटम युग: आगाज, संभावनाएं एवं चुनौती" विषय पर प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर के लिए अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।



ज्ञात हो कि छात्रा भूमिका जोशी शुरू से ही विज्ञान के क्षेत्र में गहरी रुचि रखती हैं और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।



भूमिका जोशी की सफलता पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा, प्राचार्य श्रीराम बंडारू , संकुल समन्वयक गण प्रहलाद शर्मा, हरीश दीवान,मनोज मुछावर,शिक्षा दूत अरविंद वैष्णव,प्रेरक व्याख्याता बिंदिया सोनवानी सहित जनपद सदस्य अमरौतिन जांगड़े,विधायक प्रतिनिधि रिंकू चंद्राकर,सरपंच प्रीति जांगड़े,एसएमसी अध्यक्ष ओमन चंद्राकर,जितेंद्र साहू,महेंद्र चंद्राकर ,मनोहर चंद्राकर आदि गणमान्य जन ने हार्दिक बधाई दी है और राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads