जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भूमिका रही प्रथम - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भूमिका रही प्रथम

 जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भूमिका रही प्रथम 



आरंग,

  आरंग विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदा पलौद की कक्षा दसवीं की छात्रा भूमिका जोशी ने जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी पश्चिम भारत विज्ञान मेला में आयोजित सेमिनार विषय क्वांटम युग का आगाज संभावनाएं एवं चुनौती



 पर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया, जिसके फलस्वरूप उन्हें यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्रथम स्थान हासिल हुआ।

इस शानदार सफलता पर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा और विद्यालय के प्राचार्य श्रीराम बंडारू, संकुल समन्वयक गण प्रहलाद शर्मा,हरीश दीवान,मनोज मुछावर,व्याख्याता  बिंदिया गोस्वामी, प्रधान पाठक अरविंद वैष्णव व शाला परिवार ने छात्रा भूमिका जोशी को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। यह जीत न केवल भूमिका की वैज्ञानिक प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि क्षेत्र के ग्रामीण विद्यालयों में विज्ञान शिक्षा के बढ़ते स्तर का भी प्रमाण है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads