आरंग-पीपला वेलफेयर फाउंडेशन का वस्त्रदान अभियान प्रारंभ, जरूरतमंदों के चेहरों पर आई मुस्कान
आरंग-पीपला वेलफेयर फाउंडेशन का वस्त्रदान अभियान प्रारंभ, जरूरतमंदों के चेहरों पर आई मुस्कान
आरंग
सामाजिक सरोकार और सेवा कार्यों के लिए समर्पित पीपला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को आरंग में वस्त्रदान अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के प्रथम चरण में नगर सहित आस-पास के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों, दिव्यांगजन, वृद्धजनों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ऊनी कपड़ों का वितरण किया गया।
ठंड के मौसम की शुरुआत के साथ लोगों को सर्दी से बचाने की दिशा में यह पहल बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र पटेल और फाउंडेशन के अध्यक्ष दूजेराम धीवर ने बताया कि फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सभी को सम्मानपूर्वक कंबल प्रदान किए। इस दौरान फाउंडेशन के संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री ने कहा कि सेवा ही संस्था की पहचान है और समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुँचाना ही अभियान का मूल उद्देश्य है। अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा करना ही नर सेवा से नारायण सेवा है। आगे भी चरणबद्ध रूप से अगामी दिनों में आसपास के क्षेत्रों तक वस्त्र दान की सेवा पहुंचाने की योजना है, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड से परेशान न रहे। समाज में सेवा और संवेदना की अलख जगाते हुए पीपला वेलफेयर फाउंडेशन का यह अभियान ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के लिए गर्माहट और उम्मीद लेकर आया है।
*वस्त्रदान में रहा इनका विशेष सहयोग*
पीपला फाउंडेशन के संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री, अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल, पूर्व नपाध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर,सक्रिय सदस्य संजय मेश्राम, समाजसेवी रविकांत साहू, यादेश देवांगन,खिलेश देवांगन,देवीदयाल यादव, सीआरपीएफ कैंप भिलाई से डा. मनीषा गर्ग, महासमुंद से व्याख्याता हरीश सिन्हा, आरंग के व्याख्याता भास्कर यादव का विशेष योगदान रहा।
वहीं वस्त्रदान में विशेष रूप से समाजसेवी रविकांत साहू, खिलेश देवांगन,कोमल लाखोटी, संजय मेश्राम, अशोक साहू, सियाराम सोनकर सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित थे।



