*ब्रह्माकुमारीज मंडला द्वारा देव दिवाली के उपलक्ष्य में किया गया सतयुगी अव्यक्ति महारास कार्यक्रम*
*ब्रह्माकुमारीज मंडला द्वारा देव दिवाली के उपलक्ष्य में किया गया सतयुगी अव्यक्ति महारास कार्यक्रम*
मंडला–
वीडियो अपलोडिंग.....
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मंडला के द्वारा देव दिवाली पर विशेष सतयुगी रास कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय सेवाकेंद्र, बस स्टैंड के पीछे"विश्व शांति भवन" में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में मंडला क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, सुभाष वार्ड सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी,नैनपुर सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन, निवास सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन एवं ब्रह्माकुमार भाई बहनें उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में सभी ब्रह्माकुमार भाई बहने दैवी देवता स्वरूप बन सेंटर पहुंचें। सभी सुबह अमृतवेले 4 बजे से उठे। सभी मौन में थे। सतयुगी दुनिया के देवी देवता अनुसार सभी की दिनचर्या रही।
सेंटर में सुबह मुरली क्लास के बाद राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने सभी को आने वाली सतयुगी दुनिया और सतयुग में आने वाले देवी देवताओं के बारे में बताया, जिसमें दीदी ने बताया कि सतयुगी दुनिया देवी देवताओं की दुनिया है। जहां आदि सनातन देवी देवता धर्म होता है। सतयुग में सभी बहुत सुखी होते हैं। किसी प्रकार का कोई भी दुख नहीं होता।
इसके बाद सभी ने अनेकों दिव्य अनुभूतियों के साथ अव्यक्ति महारास किया। सभी देवी देवता स्वरूप में अति मोहक लग रहे थे।
तत्पश्चात कार्यक्रम में बनाए गए सतयुगी व्यंजन सभी ने खाए। सभी ने इस कार्यक्रम में विशेष अनुभूतियां की।






