ठंड से राहत पहुंचाने भिलाई में हुआ कंबल वितरण कंबल पाकर भावविभोर हो रहे हैं बुजुर्गगण
ठंड से राहत पहुंचाने भिलाई में हुआ कंबल वितरण
कंबल पाकर भावविभोर हो रहे हैं बुजुर्गगण
आरंग
सामाजिक सरोकार के लिए समर्पित संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आरंग सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी जरूरत मंदों को ऊनीवस्त्र वितरण किया जा रहा है। इस मुहिम के तहत आरंग सहित आसपास के गांवो में भी वृद्धजनों, जरूरतमंद परिवारों, दिव्यांगजन व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को चिन्हित कर ऊनी कपड़ों का वितरण किया जा रहा है। जिसके तहत् आरंग सहित चरौदा भिलाई,कुंकरा में सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जा रहा है।इसी कड़ी में बुधवार को ग्राम भिलाई में जरूरतमंदों के घर पहुंचकर कंबल वितरण किया गया। सर्वप्रथम ग्राम की सबसे उम्रदराज महिला 94 वर्षीय रम्भा धीवर को सम्मान ऊनीवस्त्र भेंट किया गया।
ठंड के मौसम की शुरुआत के साथ लोगों को सर्दी से बचाने की दिशा में यह पहल बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि
फाउंडेशन के पदाधिकारीगण जरुरतमंद लोगों के घर -घर पहुंचकर सम्मानपूर्वक कंबल प्रदान कर रहे हैं। क्योंकि बुजुर्ग व दिव्यांगजन कहीं आने जाने में सक्षम नहीं है। ऐसे में उनके घर पहुंचकर ससम्मान ऊंनीवस्त्र भेंट करने से बुजुर्गगण भावविभोर होकर आशीर्वाद दे रहे हैं।
वहीं सेवाभावी लोग अपने जन्मदिन, विवाह शाल गिरह इत्यादि अवसरों पर भी वस्त्रदान अभियान में स्वप्रेरित होकर सहयोग कर रहे हैं।ऊनीवस्त्र वितरण में प्रमुख रूप से भिलाई से समाजसेवी पारसनाथ साहू, गिरधारी साहू, लोकेश साहू,पुकलाल साहू,कुकरा से ईश्वरी साहू,आरंग से दूजेराम धीवर,महेन्द्र कुमार पटेल, संजय मेश्राम, कोमल लाखोटी शामिल हुए।वही फाउंडेशन के सदस्यों का कहना है समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुँचाना ही अभियान का मूल उद्देश्य है। अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा करना ही नर सेवा से नारायण सेवा है। आगे भी चरणबद्ध रूप से आसपास के क्षेत्रों तक वस्त्रदान की सेवा पहुंचाने की योजना है, जिससे कि जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत पहुंचाया जा सके।


