पल्स पोलियो अभियान का विकासखंड अभनपुर में सफल शुभारंभ, पहले दिन 91.2% लक्ष्य हासिल - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पल्स पोलियो अभियान का विकासखंड अभनपुर में सफल शुभारंभ, पहले दिन 91.2% लक्ष्य हासिल

  पल्स पोलियो अभियान का विकासखंड अभनपुर में सफल शुभारंभ, पहले दिन 91.2% लक्ष्य हासिल



अभनपुर 

विकासखंड अभनपुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। अभियान का शुभारंभ क्षेत्र के  विधायक इंद्र कुमार साहू सहित समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने ग्रामों एवं शहरी क्षेत्रों में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया। जनप्रतिनिधियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखें।


अभियान का संचालन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. बी. कोसरिया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। अभियान की व्यवस्थाओं का समन्वय ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM) अश्वनी कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।


अभियान के प्रथम दिवस में विकासखंड अभनपुर के लिए 31,415 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 28,651 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस प्रकार 91.2 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त हुई, जो अभियान के प्रति स्वास्थ्य विभाग, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं समस्त मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है।


स्वास्थ्य विभाग ने शेष बच्चों तक भी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जाकर विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है, ताकि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।


खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. बी. कोसरिया ने अभियान में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य अमले, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों तथा नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी अभिभावकों से अपील की कि यदि किसी कारणवश उनका बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित रह गया हो, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम के संपर्क में आकर उसे अवश्य पोलियो की दो बूंद पिलाएं।


मुख्य उपलब्धि (प्रथम दिवस):


लक्ष्य: 31,415 बच्चे


उपलब्धि: 28,651 बच्चे


कुल उपलब्धि: 91.2%

Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads