क्राइम
आरंग क्षेत्र का मामला तालाब में डूबने से मौत
शुक्रवार, 19 जून 2020
Edit
आरंग---आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम कुरूद (कुटेला) में तालाब में डूबने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। आरंग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाला सुनील कुमार गेंड्रें (43) तालाब में नहाने गया था। माना जा रहा है कि नहाते समय पचरी में फिसल कर गिरने से उसे गंभीर चोट लगी होगी,जिससे वह अचेत होकर पानी में गिर गया। इससे डूबने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में मर्ग कायम कर पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
Previous article
Next article
