अभनपुर के जौदा भांठा धान संग्रहन केन्द्र के चौकीदारो को 4 माह से वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोग - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अभनपुर के जौदा भांठा धान संग्रहन केन्द्र के चौकीदारो को 4 माह से वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोग

अभनपुर के जौदा भांठा धान संग्रहन केन्द्र के चौकीदारो को 4 माह से वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोग

एक ओर जहां लोग कोरोना वायरस के चलते महज दो माह से लॉक डाउन और 144 धारा लागू होने से लोगो के सामने आर्थिक तंगी की स्थिति उत्पन्न हो गए है। वही सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओ के तहत राहत पहुचाने लगे है। साथ ही सरकार द्वारा काम करने वालो को काम से न निकाले जाने व आर्थिक रूप से सहयोग देने का नियम लागू किया है। वही जो सहयोग नही देंगे उन पर कानूनी कार्यवाही करने की बात कही गई है। पर अभनपुर के समीप जौंदा भांठा धान संग्रहन केन्द्र में चौकीदारी का काम करने वाले लोगो को विगत चार माह से पेमेंट न मिलने से आर्थित तंगी से जूझ रहे है। लोगो ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा 4 माह से पेमेंट नही दिया गया है साथ ही जीपीएफ जमा करने के नाम पर 3 वर्षो  सभी चौकीदारों का ठेकेदार द्वारा रुपये काटा जा रहा है और इस पर जानकारी चाहने पर सही जवाब नही मिल पा रहा है,इससे पहले भी धान संग्रहन केंद्र के प्रभारी कांशी राम  नायक द्वारा दिव्यांग खुब लाल पाल को बिना कारण के काम से निकाले जाने व लगातार उन्हें चक्कर काटने मजबूर किया गया था। जो आर्थिक तंगी के जूझ रहे जनप्रतिनिधियों से मिलने के बाद ही उन्हें चार माह बाद ठेकेदार के अंदर काम दिया गया। वही धान संग्रहन केन्द्र में काम करने वाले मजदूरो ने बताया कि इस प्रभारी से लोग खासा परेशान है।
वही   धान संग्रहन केंद्र के प्रभारी कांशी राम  नायक से लोगो को वेतन न मिलने पर जानकारी चाही तो कहा सभी चौकीदार ठेकेदार के अन्तर्गत कार्य करता है वही जाने यह कह कर अपना पलड़ा झाड़ लिए,वही चौकीदारों द्वारा धान संग्रहन केंद्र के प्रभारी कांशी राम  नायक पर संगीन आरोप भी लगाए है की अधिकारी द्वारा ही दो माह का वेतन ले लेने की बात करते है साथ ही ज्यादा दम दिखाए जाने पर काम से निकाले जाने की बात करते आ रहे है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads